फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की कर रहे हैं तैयारी तो इससे बेहतर पैकेज और मौका नहीं मिलेगा

Thu, 06 Jun 2019 09:49 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 3
गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं, कोई अपने परिवार के साथ तो कोई अकेले ही घूमने निकला है। इस बीच काफी लोग धर्म यात्रा पर भी जा रहे हैं। केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के बाद आप अमरनाथ धाम की तैयारियां भी कर लीजिए। हिंदू धर्म को मानने वाले जीवन में एक बार अमरनाथ यात्रा जरूर करना चाहते हैं। इस यात्रा को करने वाले शिव भक्तों की मानें तो यह यात्रा कठिन जरूर होती है, लेकिन इसे पूरा करने पर बेहद सुकून मिलता है। ऐसे में आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास तोहफा लेकर आए हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
इस बार अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। अगर आप भी इस यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बढ़िया पैकेज लाया है। इस पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी। यह यात्रा 20 जुलाई से शुरू होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
टूर चेन्नई से शुरू होकर श्रीनगर, सोनमार्ग, नीलग्रथ से होते हुए वापस श्रीनगर फिर चेन्नई पहुंचेगा। यात्रियों को इकॉनमी क्लास में सिंगल में प्रति व्यक्ति किराया 43850 रुपये, डबल में 35900 रुपये और ट्रिपल में 35100 रुपये देने होंगे। इस पैकेज में 3 ब्रेकफस्ट और 3 डिनर शामिल हैं। मेन्यू शाकाहारी होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें