Indore Late Night Market : घूमने का शौक रखने वाले किसी भी शहर या पर्यटन स्थल के सफर पर जाएं, लेकिन एक बात सभी में सामान्य होती है। सफर के दौरान वह उस जगह का स्थानीय खानपान का स्वाद लेना चाहते हैं, साथ ही वहां की स्थानीय बाजारों को घूमना चाहते हैं। हर जगह की अपनी कुछ खासियत होती है, जो दूसरी जगहों से अलग होती है। इस खासियत को पहचानने के लिए लोगों को उस स्थान का खाना और बाजार एक्सप्लोर करनी चाहिए। जिन लोगों को खरीदारी और खानपान का शौक है, उन्हें एक बार इंदौर की एक प्रसिद्ध बाजार को जरूर घूमना चाहिए। खास बात यह है कि जिस समय हर जगह दुकानें बंद होने का समय होता है, इंदौर में बाजार सजना शुरू होती हैं। इंदौर की यह खास बाजार आधी रात तक खुलती है। अगर आप इस खास बाजार को घूमना चाहते हैं तो पहले इंदौर की लेट नाइट मार्केट के बारे में जान लें।
इंदौर अपने स्ट्रीट फूड के लिए काफी मशहूर है। इंदौर घूमने जाएं, तो यहां के स्थानीय खानपान का लुत्फ जरूर उठाएं। इंदौर स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने के लिए किसी खास जगह की तलाश में है तो इंदौर की सराफा बाजार की ओर रुख करें। राजवाड़ा के पीछे यह बाजार स्थित है, जो रात के वक्त शुरू होती है।