फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mountain Temples India: ये रहे भारत के पांच सबसे रहस्यमयी पर्वतीय मंदिर, जहां भगवान मिलते हैं पहाड़ों पर

Sun, 29 Jun 2025 11:48 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mountain Temples India:  पहाड़ों पर स्थित मंदिरों की खास बात यह है कि यहां सिर्फ दर्शन ही नहीं, बल्कि प्रकृति, भक्ति और आत्मिक शांति का त्रिवेणी संगम मिलता है। अगर आप पहाड़ों पर बसे दिव्य मंदिरों के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो भारत के पांच पर्वतीय मंदिरों के दर्शन जरूर करने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
सुरकंडा माता मंदिर मसूरी - फोटो : instagram
Mountain Temples India: भारत को देवभूमि यूं ही नहीं कहा जाता है। यहां हर पहाड़, घाटी और नदी में कोई न कोई आध्यात्मिक रहस्य छिपा है। खासकर पर्वतों पर बसे मंदिर, जहां पहुंचना जितना कठिन होता है। लेकिन पहाड़ों वाले इन मंदिरों तक पहुंचने का अनुभव उतना ही दिव्य होता है। इन मंदिरों की खास बात यह है कि यहां सिर्फ दर्शन ही नहीं, बल्कि प्रकृति, भक्ति और आत्मिक शांति का त्रिवेणी संगम मिलता है। अगर आप पहाड़ों पर बसे दिव्य मंदिरों के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो भारत के पांच पर्वतीय मंदिरों के दर्शन जरूर करने चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
केदारनाथ के कपाट खुले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ मंदिर

उत्तराखंड में स्थित चारधामों में से एक केदारनाथ मंदिर है। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से भी एक है। 13,000 फीट की ऊंचाई पर बसा यह मंदिर, भगवान शिव को समर्पित है। यहां तक पहुंचने के लिए 16 किलोमीटर का ट्रेक पार करना पड़ता है। हर साल लाखों भक्त यहां अपनी आस्था के साथ पहुंचते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
वैष्णो देवी - फोटो : Adobe stock
वैष्णो देवी

जम्मू-कश्मीर में कत्टरा से त्रिकुटा पर्वत पर मां वैष्णो देवी का मंदिर स्थित है। वैष्णो देवी माता मंदिर हर साल करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होता है। यहां की गुफा के पिंडी स्वरूप के दर्शन होते हैं। 

4 of 6
अमरनाथ यात्रा - फोटो : Adobe Stock
अमरनाथ की गुफा

अमरनाथ गुफा मंदिर हिमालय के पहलगाम क्षेत्र में अनंतनाग जिले में स्थित है। यह गुफा समुद्र तल से लगभग 3888 मीटर की ऊंचाई पर है। पहलगाम से गुफा तक 48 किली की दूरी तक भक्त पैदल यात्रा के जरिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
हेमकुंड साहिब - फोटो : instagram
हेमकुंड साहिब

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल है, हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा। समुद्र तल से 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह एकमात्र सिख तीर्थ है जो इतना ऊंचा है। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब तक पहुंचना किसी तीर्थ यात्रा से कम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक - फोटो : Instagram
त्र्यंबकेश्वर

महाराष्ट्र के नासिक जिले में पहाड़ियों पर एक भव्य मंदिर है, जिसका नाम है त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर। यह शिव मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां की शांति और प्राकृतिक सुंदरता मन को मंत्रमुग्ध कर देती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें