फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Final: विश्व कप का फाइनल मैच देखने जा रहे हैं अहमदाबाद तो इन पर्यटन स्थलों की करें सैर

Sun, 19 Nov 2023 10:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अहमदाबाद में साबरमती आश्रम, भद्रा किला, अक्षरधाम मंदिर, गुजरात साइंस सिटी, लाॅ गार्डन की रात्रि बाजार, पतंग संग्रहालय, अडालज बावड़ी पर्यटन स्थल हैं। आइए जानते हैं अहमदाबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में, जहां दो दिन की ट्रिप पर घूमने जा सकते हैं आप।
विज्ञापन
1 of 5
Ahmedabad Tourist Places - फोटो : Social media
World Cup 2023 Final in Ahmedabad Tourist Places: विश्व कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहा है। फाइनल मैच के लिए देश-विदेश से क्रिकेट प्रेमी गुजरात के अहमदाबाद जिले में पहुंच रहे हैं। वर्ल्ड कप के लिए अहमदाबाद तैयार है। दूर दराज से आने वाले दर्शकों के लिए शहर में छोटे-बड़े लगभग सारे होटल बुक हो चुके हैं। एयर लाइन्स के टिकट चार-पांच गुणा महंगे हो चुके हैं।

अगर आप भी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद आ रहे हैं तो शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर भी कर सकते हैं। अहमदाबाद में साबरमती आश्रम, भद्रा किला, अक्षरधाम मंदिर, गुजरात साइंस सिटी, लाॅ गार्डन की रात्रि बाजार, पतंग संग्रहालय, अडालज बावड़ी पर्यटन स्थल हैं। आइए जानते हैं अहमदाबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में, जहां दो दिन की ट्रिप पर घूमने जा सकते हैं आप।
विज्ञापन

2 of 5
Sabarmati Ashram
साबरमती आश्रम

अहमदाबाद के सबसे प्रसिद्ध स्थानों से में एक साबरमती आश्रम है। साबरमती नदी के किनारे इस स्थान पर एक स्मारक है, जहां महात्मा गांधी और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े कई प्रेरक व प्रेरक अवशेष देख सकते हैं। महात्मा गांधी की विरासत को समर्पित एक गैलरी है, जहां कई कलाकृतियां प्रदर्शित हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kankriya Lake - फोटो : Social Media
कांकरिया झील

अहमदाबाद में कांकरिया झील हैं, जो अपने अत्यधिक सुंदर वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। कांकरिया में दुर्लभ जानवरों का अभयारण्य है, जो बच्चों के बीच लोकप्रिय है। यहां बच्चों के लिए किड्स सिटी है, जिसमें थिएटर, ऐतिहासिक केंद्र, अनुसंधान प्रयोगशाला, जेल और आइसक्रीम फैक्ट्री है।

4 of 5
Bhadra Palace - फोटो : Social Media
भद्रा किला

जामा मस्जिद के पास भद्र किला है, जिसका निर्माण 1411 में हुआ था। किले से अहमदाबाद की सुंदर झलक दिखती है।  शाम के वक्त यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाजार - फोटो : istock
लॉ गार्डन की रात्रि बाजार

अहमदाबाद में लॉ गार्डन की रात्रि बाजार को घूमें बिना ट्रिप अधूरा है। गुजराती कपड़े और हस्तशिल्प घर खरीदने के लिए यह बाजार बेहतरीन जगह है। यहां से अनोखे कपड़ों से लेकर आभूषण तक खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें