फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vietnam Flight Fare: भारत से वियतनाम की फ्लाइट सिर्फ 11 रुपये में, जानिए कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

Tue, 11 Mar 2025 03:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

वियतनाम के सस्ते फ्लाइट टिकट का ऑफर किसके लिए और कितने दिन की वैलिडिटी के साथ मिल रहा है, सारी डिटेल जानकर ही घूमने का मन बनाइएगा।
विज्ञापन
1 of 5
वियतनाम की हवाई यात्रा का खर्च - फोटो : Adobe Stock
India to Vietnam Flight Fare: अधिकतर लोग विदेश जाने और हवाई यात्रा का सपना देखते हैं। हालांकि सपने महंगाई और वित्तीय स्थिति के बोझ तले दबे रहते हैं और रह जाता है तो सिर्फ इंतजार। एक सामान्य भारतीय के सामने विदेश यात्रा के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है, पासपोर्ट-वीजा मिलना, विदेशी भाषा या अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान और तीसरा, पैसे। आम परिवार जितना पैसा सफर के लिए एकत्र करते हैं, उससे अधिक तो यात्रा के लिए फ्लाइट बुक करने में ही व्यय हो जाता है। विदेश कोई पड़ोस का जिला तो है नहीं कि फ्लाइट का टिकट महंगा है तो बस, ट्रेन या फिर लिफ्ट लेकर पहुंच जाओ।

हालांकि वियतनाम वाले भारतीयों को घूमने आने का न्यौता दे रहे हैं। न्योता भी ऐसा कि भारतीय पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए फ्लाइट का टिकट भी सस्ता कर दिए हैं। जितना सस्ता आप सोच रहे हैं न,उससे भी ज्यादा सस्ता। वियतनाम वालों का ऑफर जब तक वैलिड है, तब तक यात्रा की योजना बनाकर सफर कर ही लीजिए।

आइए जानते हैं कि भारत से वियतनाम का फ्लाइट टिकट कितना सस्ता है कि स्टूडेंट से लेकर कपल और फैमिली ट्रिप तक लोग जा सकते हैं। वियतनाम के सस्ते फ्लाइट टिकट का ऑफर किसके लिए और कितने दिन की वैलिडिटी के साथ मिल रहा है, सारी डिटेल जानकर ही घूमने का मन बनाइएगा।

विज्ञापन

2 of 5
वियतनाम - फोटो : instagram
वियतनाम एयरलाइन की फेस्टिव सेल

वियतनाम की एयरलाइन वियतजेट एयर ने एक फेस्टिव सेल की शुरुआत की है, जिसका विशेष लाभ भारतीय यात्री उठा सकते हैं। वियतजेट एयर भारत से वियतनाम के लिए फ्लाइट टिकट सिर्फ 11 रुपये में बुक करने का शानदार ऑफर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
वियतनाम - फोटो : instagram
कब और कहां से उठा सकते हैं लाभ

यह ऑफर भारत के प्रमुख शहरों जैसे नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोच्चि, हैदराबाद और बेंगलुरु से वियतनाम के हनोई, हो ची मिन्ह सिटी और दा नांग शहरों के लिए लागू है।

यह ऑफर 10 मार्च 2025 से शुरू हुआ है जो कि 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा। 11 रुपये वाला ऑफर का लाभ हर शुक्रवार उठा सकेंगे। हालांकि ऑफर सीमित सीट्स पर ही लागू है। इसलिए आपको जल्दी बुक करा होगा।

4 of 5
वियतनाम - फोटो : instagram
टिकट बुकिंग कैसे करें

वियतनाम की एयरलाइन वियतजेट एयर की आधिकारिक वेबसाइट www.vietjetair.com या उनके मोबाइल ऐप से फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वियतनाम - फोटो : instagram
टिकट बुक करते समय रखें इन बातों का ध्यान

ध्यान रखें कि 11 रुपये किराया केवल बेस फेयर है। इसके साथ ही टैक्स और अन्य शुल्क भी लागू होंगे। इसके अलावा अगर यात्रा की तारीखों में बदलाव करते हैं तो अतिरिक्त शुल्क लग सकता है। ये आफर सार्वजनिक छुट्टियों या पीक सीजन के दौरान मान्य नहीं होगा।अगर आप टिकट कैंसिल करते हैं तो रिफंड भविष्य की बुकिंग के लिए ट्रैवल वॉलेट में जमा किया जाएगा। मूल भुगतान खाते में रिफंड नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें