फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beautiful Train Routes: समंदर से रेगिस्तान तक, भारत की 5 ट्रेन यात्राओं के सामने भूल जाएंगे विदेश

Fri, 18 Jul 2025 12:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Beautiful Train Routes: आप चाहे समुद्र के ऊपर से गुजरती ट्रेन में बैठे या हिमालय की पहाड़ियों में घूमती रेलवे लाइन पर हर ट्रेन यात्रा एक अनोखा अनुभव देती है। इस लेख में हम आपको भारत की 5 सबसे खूबसूरत और रोमांचक ट्रेन यात्राओं के बारे में बताएंगे, जिनका अनुभव एक बार जरूर लेना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
भारत की खूबसूरत रेल यात्राएं - फोटो : Instagram
Beautiful Train Routes: भारत अपनी विविधता के लिए पहचाना जाता है। यही सिर्फ भाषाओं और पहचावे की विविधता नहीं है, बल्कि प्राकृतिक दृश्यों की भी विविधता देखने को मिलती है। भारत में बर्फ से ढके पहाड़ हैं तो हरी-भरी पहाड़ियां भी हैं, समुद्र है तो रेगिस्तान भी हैं। जंगल हैं तो झील और झरने भी हैं।  इन सभी शानदार नजारों का आनंद आप यात्रा के दौरान कर सकते हैं और अगर ये यात्रा यादगार रेल मार्ग के जरिए हो तो सफर का मजा ही दोगुना हो जाता है। 

आप चाहे समुद्र के ऊपर से गुजरती ट्रेन में बैठे या हिमालय की पहाड़ियों में घूमती रेलवे लाइन पर हर ट्रेन यात्रा एक अनोखा अनुभव देती है। इस लेख में हम आपको भारत की 5 सबसे खूबसूरत और रोमांचक ट्रेन यात्राओं के बारे में बताएंगे, जिनका अनुभव एक बार जरूर लेना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 6
तमिलनाडु से रामेश्वरम के बीच समुद्री पुल - फोटो : Instagram
तमिलनाडु से रामेश्वरम

तमिलनाडु के मंडपम से रामेश्वरम की रेल यात्रा के दौरान समुद्री पुल से रेल गुजरती है। पम्बन ब्रिज का 2.2 किलोमीटर का रोमांचक सफर अद्भुत अनुभव प्रदान करता है। यह पुल समुद्र के ऊपर बना है और जब ट्रेन उस पर से गुजरती है, तो ऐसा लगता है जैसे ट्रेन पानी पर तैर रही हो। इस दौरान आप हवा की सीटी, लहरों की गूंज और ट्रेन की रफ्तार का एक परफेक्ट रेल रोमांच महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
जोधपुर से जैसलमेर का थार एक्सप्रेस सफर - फोटो : Adobe Stock
जोधपुर से जैसलमेर का थार एक्सप्रेस सफर

लगभग 265 किमी का जोधपुर से जैसलमेर रेल मार्ग आपका सफर मजेदार बना सकता है। इस रूट को “रेगिस्तान की रानी” कहा जाता है क्योंकि यह थार के रेतीले रास्तों से गुजरता है। यहां की सुनहरी रेत, गांवों के दृश्य और ऊंटों की झलक बिल्कुल फिल्मी एहसास का अनुभव कराती हैं।

4 of 6
ट्रेन - फोटो : instagram
मुंबई से गोवा की रोमांटिक मानसून रेल ट्रिप

मानसून में मुंबई से गोवा के मडगांव तक का रेल सफर आपको प्रकृति के बेहद करीब पहुंचाएगा। 632 किमी के सफर में पश्चिमी घाटों, झरनों और हरियाली से भरपूर नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं, खासकर मानसून में। ट्रेन की खिड़की से बाहर झांकते ही पहाड़ों की गोद में बहती नदियां और हरियाली देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
भारत की खूबसूरत रेल यात्राएं - फोटो : Instagram
नीलगिरी माउंटेन रेलवे

मेट्टुपालयम से ऊटी के रेल सफर में 28 किमी का दायरा बहुत शानदार नजारों से परिपूर्ण है। परिवार या पार्टनर के साथ इस रूट का रेल सफर दिल जीत लेगा। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज रूट घोषित है। यह भारत की सबसे पुरानी माउंटेन ट्रेन है, जो स्टीम इंजन से चलती है। मार्ग में आप चाय के बागान, घाटी के दृश्य और क्लासिक रेलवे वाइब्स का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। ये नजारे एक फोटोजेनिक ट्रिप की सुविधा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिमला की ट्रेन - फोटो : instagram
कालका से शिमला

हिमालय की रानी का दिल छू लेने वाला सफर करना चाहते हैं तो कालका से शिमला की रेल यात्रा करें। 96 किमी की यह यात्रा 103 सुरंगों और 800 पुलों से होकर गुजरती है और बर्फ से ढकी पहाड़ियां दिखाती है। जैसे-जैसे ट्रेन ऊंचाई की ओर बढ़ती है, ठंडी हवा और सुंदर नज़ारे दिल जीत लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें