फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day Weekend Trip: 15 अगस्त पर मिल रहा है वीकेंड का मौका! इन 5 जगहों पर बनाएं यादगार ट्रिप

Fri, 14 Aug 2026 09:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Places To Visit in Weekend: 15 अगस्त 2026 शनिवार को है। शुक्रवार की छुट्टी लेकर 14 से 16 अगस्त तक तीन दिन का ब्रेक बनाया जा सकता है। इस दौरान दिल्ली-NCR से ऋषिकेश, मसूरी, जयपुर, चंडीगढ़ और उदयपुर जैसी जगहों पर शॉर्ट ट्रिप प्लान की जा सकती है। तीज का उत्सव देखने के लिए जयपुर खास विकल्प है, जबकि स्वतंत्रता दिवस का अनुभव लेने के लिए अटारी-वाघा बॉर्डर चुना जा सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून के कारण मौसम और सड़क की स्थिति जरूर जांचें।
विज्ञापन
1 of 6
15 अगस्त पर वीकेंड ट्रिप - फोटो : Ai

Independence Day 2026 Travel: Independence Day 2026 Travel: इस साल 15 अगस्त शनिवार को पड़ रहा है और इसी दिन हरियाली तीज भी मनाई जाएगी। यानी शुक्रवार 14 अगस्त की छुट्टी मिल जाए तो शनिवार-रविवार को जोड़कर तीन दिन का छोटा ब्रेक बनाया जा सकता है।

अगर आप इस मौके को घर पर बिताने के बजाय घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अगस्त का मानसून कई जगहों को बेहद खूबसूरत बना देता है। पहाड़ों की हरियाली, झरने, झीलें और राजस्थान के कुछ हिस्सों का अपेक्षाकृत कम बारिश वाला मौसम अलग-अलग तरह के ट्रैवल एक्सपीरियंस दे सकता है।

दिल्ली-NCR से निकलने वालों के लिए ऋषिकेश, जयपुर, उदयपुर और कुछ उत्तराखंड डेस्टिनेशन छोटे ब्रेक के लिए विकल्प हो सकते हैं। हालांकि अगस्त में कई पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश, भूस्खलन और सड़क व्यवधान का जोखिम रहता है, इसलिए निकलने से पहले मौसम और स्थानीय ट्रैवल एडवाइजरी जरूर चेक करें। 

विज्ञापन

2 of 6
जयपुर की दिवाली - फोटो : instagram

जयपुर

  • अगर आपका प्लान घूमने के साथ तीज का उत्सव देखने का है, तो जयपुर इस वीकेंड के लिए खास विकल्प बन सकता है।
  • 2026 में जयपुर में तीज उत्सव के कार्यक्रम 14 और 15 अगस्त को हो सकते हैं। जिसमें तीज माता की शाही सवारी प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। 
  • यहां आप के मुख्य पर्यटन स्थल घूम सकते हैं। जैसे,
  1. सिटी पैलेस
  2. हवा महल

  3. आमेर किला

  4. जंतर-मंतर

  5. पुराने जयपुर के बाजार

विज्ञापन

3 of 6
ऋषिकेश - फोटो : Freepik

ऋषिकेश

  • दो दिन में पहाड़ और गंगा का मजा लेने के लिए ऋषिकेश जा सकते हैं।
  • अगर आप दिल्ली-NCR से निकल रहे हैं तो ऋषिकेश एक लोकप्रिय शॉर्ट-ट्रिप विकल्प है।
  • गंगा किनारे समय बिताने के साथ यहां कैफे, योग, आश्रम और आसपास के प्राकृतिक स्थल एक्सप्लोर किए जा सकते हैं।
  • लेकिन अगस्त में बारिश के कारण नदी और पहाड़ी रास्तों की स्थिति बदल सकती है।
  • इसलिए रिवर एक्टिविटीज या लंबी ड्राइव से पहले स्थानीय स्थिति जरूर जांचें।

4 of 6
दलाई हिल्स, मसूरी - फोटो : instagram

मसूरी

  • मसूरी में बारिश में पहाड़ों का अलग नजारा देखने को मिलता है।
  • दो से तीन दिन की छुट्टी में मसूरी का प्लान भी बनाया जा सकता है।
  • अगस्त में पहाड़ हरियाली से भर जाते हैं और बादलों के बीच घूमने का अनुभव अलग होता है।
  • आप यहां माल रोड, गन हिल, कैंपिटी फाॅल, कंपनी गार्डन, दलाई हिल्स और लैंडोर जैसी जगहें देख सकते हैं।
  • हालांकि मानसून में लैंडस्लाइड और सड़क बंद होने की संभावना को नजरअंदाज न करें।
  • यात्रा से पहले मौसम और रोड कंडीशन जरूर चेक करें।

 

विज्ञापन

5 of 6
पिछोला लेक उदयपुर - फोटो : Adobe

उदयपुर

  • झीलों के शहर में रोमांटिक वीकेंड के लिए उदयपुर जा सकते हैं। 
  • अगर आप बारिश वाले पहाड़ों से बचकर किसी हेरिटेज डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं तो उदयपुर अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • झीलों, महलों और पुराने शहर की खूबसूरती मानसून में खास दिखाई देती है।
  • यहां आप सिटी पैलेस, पिछोला झील, सज्जनगढ़ और बागोर की हवेली को अपने गंतव्य में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुखना लेक से दिखा कसौली की पहाड़ियों का मनमोहक दृश्य - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़

  • चंडीगढ़ में छोटा और आरामदायक वीकेंड बिता सकते हैं।
  • अगर आपके पास सिर्फ 2-3 दिन हैं और बहुत लंबी यात्रा नहीं करना चाहते तो चंडीगढ़ भी विकल्प हो सकता है।
  • राॅक गार्डन, सुखना लेक और रोज गार्डन जैसे स्थानों के साथ आसपास के पंचकूला और मोरनी हिल्स में भी घूम सकते हैं। 
  • यह विकल्प खासकर उन लोगों के लिए बेहतर है जो रोड ट्रिप को ज्यादा थकाऊ नहीं बनाना चाहते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें