Beating Retreat Ceremony Travel Guide: अगर आप देशभक्ति, रोमांच और इतिहास को एक ही अनुभव में महसूस करना चाहते हैं, तो अमृतसर का अटारी-वाघा बॉर्डर यात्रा सूची को जरूर शामिल करना चाहिए। यहां हर शाम होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी सिर्फ एक सैन्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि ऐसा दृश्य है जिसमें अनुशासन, जोश, संगीत और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलता है।
भारत की ओर सीमा सुरक्षा बल के जवान और दूसरी ओर पाकिस्तान रेंजर्स अपने-अपने अंदाज में शानदार ड्रिल करते हैं। दोनों देशों के जवानों की तेज कदमताल, ऊंची किक, गेट बंद करने की प्रक्रिया और सूर्यास्त के समय राष्ट्रीय ध्वज उतारने की रस्म दर्शकों के बीच खास उत्साह पैदा करती है। अमृतसर जिला प्रशासन भी इसे शाम का प्रमुख आकर्षण बताता है।
लेकिन पहली बार वाघा बॉर्डर जाने वाले यात्रियों के मन में कई सवाल होते हैं कि वहां कैसे पहुंचें, कितनी देर पहले पहुंचना चाहिए, समारोह कितने बजे शुरू होता है, क्या पहचान पत्र जरूरी है और भीड़ से कैसे बचें?
यहां जानिए अटारी-वाघा बॉर्डर जाने से पहले की जरूरी तैयारी, पहुंचने का तरीका, समारोह का अनुभव और ऐसी छोटी-छोटी बातें, जो आपकी यात्रा को ज्यादा आरामदायक बना सकती हैं।