फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2024: 15 अगस्त के दिन दिल्ली में घूम आएं ये जगह, राष्ट्रीय पर्व मनाने का मजा हो जाएगा दोगुना

Thu, 15 Aug 2024 08:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप दिल्ली या आसपास के शहरों में रहते हैं तो 15 अगस्त में मौके पर दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं, जिसका इतिहास आजादी से जुड़ा है। वहीं यहां देशभक्ति का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। 
विज्ञापन
1 of 5
New Delhi Railway Station, नई दिल्ली स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
Top Places To visit on 15 August in delhi: भारत के लिए आजादी बहुत अहम है। बरसों तक अंग्रेजों की गुलामी करने और अपने ही देश में प्रताड़ना झेलने के बाद देशवासियों ने आजादी की मांग उठाई और सालों संघर्ष करके अंग्रेजी हुकूमत को देश से बाहर कर दिया। अंग्रेज भारत से जाते जाते बहुत कुछ ले गए तो वहीं बहुत कुछ दे भी गए, जैसे गुलाम भारत की यादें और आजादी का जश्न मनाने के लिए एक राष्ट्रीय पर्व।

स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। स्वतंत्रता का जश्न हर साल 15 अगस्त के दिन मनाते हैं। इस दिन लोग ध्वजारोहण करते हैं, देशभक्ति के गीत गाते हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों को नमन करते हैं। कुल मिलाकर उन सभी एक्टिविटी का हिस्सा बनते हैं, जो उन्हें देश प्रेम की भावना से जोड़ता हो। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। स्कूल कॉलेज से लेकर दफ्तरों में छुट्टी रहती हैं। ऐसे में लोग 15 अगस्त पर घूमने भी जा सकते हैं। 

अगर आप दिल्ली या आसपास के शहरों में रहते हैं तो 15 अगस्त में मौके पर दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं, जिसका इतिहास आजादी से जुड़ा है। वहीं यहां देशभक्ति का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। 
विज्ञापन

2 of 5
red fort file pic - फोटो : अमर उजाला
लाल किला

15 अगस्त के दिन दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराया जाता है और समारोह का आयोजन होता है। यहां कई रंगारंग कार्यक्रम, प्रदेशों की झांकियां और परेड देखने को मिल सकती है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परिवार, बच्चों या दोस्तों संग लाल किले पर घूमने आ सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली - फोटो : instagram
राष्ट्रीय संग्रहालय

दिल्ली का राष्ट्रीय संग्रहालय भारत के सबसे बड़े म्यूजियम में से एक है। इस संग्रहालय की स्थापना 1949 में हुई थी। यह इंडिया गेट के पास स्थित है। इतिहास पसंद लोगों को यह जगह बहुत अच्छी लगेगी। यहां चोल कांसे में बनी कलाकृतियों का अद्भुत संग्रह है। यहां आप भारतीय इतिहास और संस्कृति को जानने का मौका पा सकते हैं।

4 of 5
इंडिया गेट - फोटो : अमर उजाला
इंडिया गेट

दिल्ली में होकर इंडिया गेट नहीं देखा तो दिल्ली दर्शन अधूरे हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंडिया गेट पर अलग ही चमक देखने को मिलती है। इस स्थल पर देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण है। यहां आकर आपको अपने देश के गौरव, समृद्धता पर गर्व महसूस होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जंतर मंतर - फोटो : Instagram
जंतर मंतर

यह एक प्राचीन वैज्ञानिक यंत्र है और इसे देखना और समझना दिल्ली में आने वाले पर्यटकों के लिए एक मनोरंजनात्मक अनुभव हो सकता है। जंतर मंतर खुली हवा में स्थित खगोलीय वेधशाला है, जिसे 18वीं शताब्दी की शुरुआत में सवाई जय सिंह द्वितीय ने बनवाया था। 15 अगस्त पर यहां आना भी रोमांचक अनुभूति देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें