फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2024: दिल्ली की ये जगहें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हो जाती हैं केसरिया

Sat, 10 Aug 2024 01:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप दिल्ली या आसपास के रहने वाले हैं तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति की इस शानदार झलक को निहार सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां स्वतंत्रता दिवस का नजारा केसरिया हो जाता है। 
विज्ञापन
1 of 5
लाल किला - फोटो : PTI
Independence Day 2024 Celebration In Delhi : हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जाता है। यह देश के लिए महत्वपूर्ण दिन है, इसलिए इसे राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाते हैं। इस दिन भारत आजाद हुआ था। ऐसे में हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल, काॅलेज, दफ्तरों समेत पूरे भारत की कई जगहों पर ध्वजारोहण किया जाता है। राष्ट्रगान गाकर देश और आजादी की जंग में शहीद हुए क्रांतिकारियों को नमन करते हैं। इस मौके पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाती है।

कई तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होता है। पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जाता है। घर से निकलते ही आपको देशभक्ति के रंग दिखने नजर आ जाते हैं। जगह-जगह तिरंगा, रंगीन लाइट्स और खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। अगर आप दिल्ली या आसपास के रहने वाले हैं तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति की इस शानदार झलक को निहार सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां स्वतंत्रता दिवस का नजारा केसरिया हो जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
राजीव चौक - फोटो : PTI
राजीव चौक

दिल्ली के राजीव चौक का नजारा 15 अगस्त के मौके पर देखते ही बनता है। शाम के वक्त यहां तिरंगा लाइटिंग के साथ बजते देशभक्ति गाने मन को रोमांचित कर देते हैं। आसपास युवाओं की भीड़ इस जगह को ऊर्जावान बना देती है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाम के वक्त दोस्तों या परिवार के साथ राजीव चौक का ये केसरिया नजारा देखने जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राजभवन दिल्ली - फोटो : Instagram
रायसीना हिल्स

स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए रायसीना हिल्स भी जा सकते हैं। यहां राष्ट्रपति भवन से नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक तक देशभक्ति के सारे रंग बेहद करीब से नजर आ जाएंगे। वैसे स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान राष्ट्रपति भवन बंद रहता है। लेकिन आप चाहें तो उत्तर और दक्षिण ब्लॉक तक घूमने जा सकते हैं और खूबसूरत सजावट की झलक का आनंद उठा सकते हैं।

4 of 5
इंडिया गेट - फोटो : PTI
इंडिया गेट

स्वतंत्रता दिवस की शाम दिल्ली के इंडिया गेट पर जाना न भूलें। वैसे तो यहां सालभर नजारा देखने लायक होता है। भीड़ भाड़ रहती है लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर इस जगह की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। यहां खाने पीने की चीजें मिल जाएंगी। म्यूजिकल इवेंट भी देखने को मिल सकता है। शाम के वक्त की लाइटिंग भी उत्साहित कर देने वाली होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुतुब मीनार - फोटो : PTI
कुतुब मीनार

कुतुब मीनार अपने आप में अद्भुत जगह है। यह भारत का सबसे ऊंचा स्मारक है। 73 मीटर ऊंचे मीनार की सैर के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन सबसे बेहतर रहेगा। स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी पर घर बैठे बोरियत महसूस कर रहे हैं तो कुतुब मीनार घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें