फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: मनाना है आजादी का जश्न? स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घूमें राजस्थान की ये जगह

Mon, 14 Aug 2023 05:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजस्थान के खूबसूरत शहर - फोटो : facebook
Independence Day 2023: हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाता है। आजादी के बाद से भारत में कई बदलाव आए। पर्यटन के क्षेत्र में देश पहले से समृद्ध था, लेकिन पर्यटन स्थलों को अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाया गया ताकि देश विदेश से यात्री भारतीय पर्यटन क्षेत्रों की ओर आकर्षित हों। देश में उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई पर्यटन स्थल हैं, जिनकी सुंदरता विदेशी दृश्यों से कम नहीं। यहां पहाड़ों से समुद्र तट तक और हरियाली से मरुस्थल तक, हर तरह के क्षेत्र और प्राकृतिक नजारे हैं। धार्मिक जगहों के साथ ऐतिहासिक स्थल से समृद्ध भारत दर्शन के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छुट्टी मिलती है। 15 अगस्त से पहले वीकेंड है। ऐसे में आप आजादी का जश्न मनाने के लिए कई जगहों पर जा सकते हैं। राजस्थान अपनी ऐतिहासिकता, प्राकृतिक नजारों और शाही शानो शौकत के लिए मशहूर है। 15 अगस्त के मौके पर यहां कुछ शहरों को विशेष तौर पर घूमने जा सकते हैं। राजस्थान की इन जगहों पर आजादी का जश्न अधिक उत्साहित तरीके से मनाया जा सकता है।  
विज्ञापन

2 of 5
Udaipur - फोटो : istock
उदयपुर

स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए उदयपुर बेहतरीन जगह है। यहां कई फोर्ट, महल और हेरिटेज होटल को तिरंगे के रंग से सजाया जाता है। इस शहर में सिटी पैलेस, पिछोला झील, फतेहसागर झील, सज्जनगढ़ पैलेस, विंटेज कार म्यूजियम और दूध तलाई म्यूजिकल गार्डन घूम सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Jodhpur - फोटो : istock
जोधपुर

राजस्थान की ब्लू सिटी यानी जोधपुर देशी और विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा डेस्टिनेशन है। स्वतंत्रता दिवस पर जोधपुर में आजादी का जश्न मनाने जा सकते हैं। इस शहर में कई जगहों पर देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। जोधपुर में मेहरानगढ़ फोर्ट को ट्राई कलर से सजाया जाता है। जोधपुर में तूरजी की बावड़ी, उम्मेद भवन पैलेस और जसवंत थड़ा जैसी बेहतरीन जगह है।

4 of 5
Mount Abu - फोटो : istock
माउंट आबू

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। 15 अगस्त के मौके पर माउंट आबू घूमने जा सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सूरज ढलते ही माउंट आबू जगमगा उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैसलमेर - फोटो : Fortrajwada.com
जैसलमेर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान के सबसे खूबसूरत और पर्यटकों के पसंदीदा शहरों में से एक जैसलमेर को घूमने जा सकते हैं। जैसलमेर राजस्थान का एतिहासिक शहर है, जहां मनमोहक झीले, प्रसिद्ध मंदिर, हवेलियां, महल और भारत- पाकिस्तान बॉर्डर की सैर कर सकते हैं। यहां भारत पाक सीमा तनोट बॉर्डर है, जिसे 15 अगस्त पर घूमने जा सकते हैं। इस दिन यहां परेड होती है, जिसमें आप शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा जैसलमेर वॉर म्यूजियम भी घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें