फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का एक ऐसा देश जहां इश्क करने के लिए मिलती है छुट्टियां

Fri, 17 Jan 2020 06:35 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
relationship - फोटो : pexel
हालिया जीवनशैली में आपको अपने लिए समय निकालना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में खासकर युवाओं के लिए अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना मुश्किल हो जाता है। फिल्म देखनी हो या शॉपिंग करनी हो तो वीकेंड का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन पार्टनर संग कहीं घूमने जाने का मन हो तो क्या करेंगे! छुट्टी तो चाहिए होगी न? प्यार करने के लिए भी 'लव लीव' यानी छुट्टियां मिले तो कितना अच्छा होगा न? एक देश में ऐसी ही व्यवस्था रही है। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से: 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
प्यार - फोटो : pixabay
इस देश में मोहब्बत के दीवानों को मिल रही हैं स्पेशल छुट्टियां। सुनकर हैरानी भी हुई होगी और खुशी भी। ये खास सुविधा चीन में दी जा रही है और इसके पीछे छिपा है एक खास मकसद। दरअसल चीन में लाखों लोग अपने दफ़्तरों से छुट्टियां लेकर परिवार से मिलने की तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन इन लोगों में कुछ ऐसे खुशकिस्मत भी हैं, जिन्हें उनका दफ्तर अलग से आठ दिन की छुट्टी दे रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
relationship - फोटो : Pixabay
अकेली महिलाएं
ऑफिस से छुट्टी लेने की सुविधा का मजा आपको तभी मिलेगा जब आप एक खास शर्त पूरी करेंगे। शर्त में कहा गया है है कि जो भी यह छुट्टी लेना चाहता है उसमें शामिल कर्मचारी सिंगल महिला होनी चाहिए जिसकी उम्र 30 के आसपास हो। इन महिलाओं को ये आठ दिनों की छुट्टियां इसलिए दी जा रही हैं, ताकि ये सिंगल महिलाएं अपने प्यार को जल्द तलाश सकें।

4 of 9
relationship
चीन में वो कुंवारी महिलाएं, जिनकी उम्र 30 साल के आस-पास होती है, उनके लिए एक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। यह शब्द होता है 'शेंग नु', जिसका मतलब है 'छूट चुकी महिलाएं'। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार पूर्वी चीन के हांगझाओ में दो कंपनियां अपनी महिला कर्मचारियों को 'डेटिंग लीव' दे रही हैं।इसके अलावा इसी शहर के स्कूल में काम करने वाली अविवाहित महिला अध्यापिकाओं को भी इसी तरह की छुट्टियां दी जा रही हैं, यहां इन छुट्टियों को 'लव-लीव' कहा जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 9
relationship
शादी का दबाव 
चीन में लड़कियों के अकेले रहने का चलन तेजी से बढ़ रहा है।यहां लोग करियर में सफलता पाने के लिए शादी करने से कतरा रहे हैं।यहां लोगों को शादी किसी बंधन से कम नहीं लगता है।बावजूद इसके महिलाओं पर शादी का दबाव लगातार बना हुआ है।चीन की घटती जनसंख्या दर भी इस दबाव की एक बड़ी वजह बन रही है।वहां की सरकार चाहती है कि लोग शादियां करें और बच्चें पैदा करें।
विज्ञापन

6 of 9
relationship
लेखिका लेटा होंग फिंचर ने महिलाओं पर आधारित दो किताबें लिखी हैं। एक का नाम है 'लेफ्टओवर वुमेन' और दूसरी किताब है 'बिट्रेयिंग बिग ब्रदरः द फेमिनिस्ट अवेकनिंग इन चाइना'। उनका मानना है कि ऑफिस में लड़कियों को इस तरह की छुट्टियां देने के पीछे का मकसद उन्हें शादी के बंधन में बांधना है।
विज्ञापन

7 of 9
रिश्ता
उनका कहना है कि चीन की सरकार 20 या 30 साल की उम्र की महिलाओं को इस तरह की छुट्टियां देकर उन्हें एक तरह से बांधने की कोशिश करना चाहती है। उनका कहना है कि छुट्टियों के जरिए सरकार कोशिश कर रही हैं कि पढ़ी लिखी महिलाओं की शादी करवाकर उनसे बच्चे पैदा करवाकर उन्हें घर में ही रोका जा सके।

8 of 9
रिश्ता
साथी की तलाश
हैंगझाओ सोंगचेंग के एचआर मैनेजर हुआंग ली ने इस विषय पर झेजिआंग से ऑनलाइन बात की। उन्होंने कहा, ''कुछ महिलाएं काम में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि वे बाहरी दुनिया से बिलकुल कट-सी जाती हैं।उन्होंने कहा कि महिला स्टाफ को अतिरिक्त छुट्टी मिलने से उन्हें पुरुषों के संपर्क में आने का मौका मिल पाएगा।साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि महिलाओं को ये डेटिंग लीव काफी पसंद भी आ रही हैं।
विज्ञापन

9 of 9
relationship
घटती जनसंख्या दर को देखते हुए चीन में साल 2015 में एक बच्चे की नीति पर रोक लग गई थी। बावजूद इसके यहां जन्मदर में गिरावट जारी है। चीन में साल 2013 के बाद से शादी करने की दर में लगातार गिरावट आ रही है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो देश में पुरुषों की तुलना में 3 करोड़ महिलाएं कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें