फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Trip: पहली इंटरनेशनल ट्रिप कर रहे हैं प्लान? जानें ये जरूरी बातें जो रखेंगी आपको सेफ और स्मार्ट

Tue, 04 Mar 2025 09:43 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Traveling To Foreign: तो आज की इस खबर में हम आपको छह स्मार्ट टिप्स आपकी यात्रा को आसान और मजेदार बना देंगे और आपका यह अनुभव हमेशा के लिए यादगार भी बन जाएगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
विदेश यात्रा करने वाले हैं तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : freepik.com
विदेश यात्रा का सपना हर किसी का होता है! नई जगहें, अलग संस्कृति, नए लोग और एक अनूठा अनुभव – लेकिन अगर आप पहली बार विदेश जा रहे हैं, तो उत्साह के साथ थोड़ी चिंता भी होना स्वाभाविक है। कोई दिक्कत न हो, इसके लिए थोड़ी प्लानिंग जरूरी है। तो आज की इस खबर में हम आपको छह स्मार्ट टिप्स आपकी यात्रा को आसान और मजेदार बना देंगे और आपका यह अनुभव हमेशा के लिए यादगार भी बन जाएगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विदेश यात्रा करने वाले हैं तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : freepik.com
पासपोर्ट और वीजा: पहले से पक्की करें तैयारी
  •  आपका पासपोर्ट वैध होना चाहिए, और उसकी एक्सपायरी डेट कम से कम 6 महीने दूर हो।
  •  जिस देश में जा रहे हैं, उसके वीजा नियमों को पहले से जांच लें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
विज्ञापन

3 of 6
विदेश यात्रा करने वाले हैं तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : freepik.com
फ्लाइट और होटल बुकिंग: पहले से करें प्लानिंग
  •  पहले से टिकट और होटल बुक करने से न सिर्फ पैसे बचेंगे बल्कि आपको बेवजह की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।
  • एयरपोर्ट से होटल तक पहुंचने के लिए कौन-सा ऑप्शन सही रहेगा, इसे भी पहले से जान लें।

4 of 6
विदेश यात्रा करने वाले हैं तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : freepik.com
फॉरेक्स (विदेशी मुद्रा): पैसा है तो मजा है
  •  कैश में थोड़ी लोकल करेंसी जरूर रखें और अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड को इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन के लिए एक्टिवेट करवा लें।
  •  मुद्रा एक्सचेंज कहां से करवाना है, यह पहले से जान लें, ताकि कम कमीशन में अधिक फायदा मिले।
विज्ञापन

5 of 6
विदेश यात्रा करने वाले हैं तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : freepik.com
ट्रैवल इंश्योरेंस: सेफ्टी फर्स्ट!
  •  मेडिकल इमरजेंसी, सामान खोने या फ्लाइट कैंसिलेशन जैसी अनहोनी से बचने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर करवाएं।

 स्मार्टफोन को बनाएं स्मार्ट ट्रैवल असिस्टेंट
  •  गूगल मैप्स – रास्ते खोजने के लिए
  • गूगल ट्रांसलेट – भाषा की दिक्कत दूर करने के लिए
  • लोकल ट्रांसपोर्ट ऐप – शहर में घूमने के लिए
  •  पेमेंट ऐप्स (Revolut, Wise) – फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन आसान बनाने के लिए
  •  अपने मोबाइल प्लान में अंतरराष्ट्रीय रोमिंग या eSIM का ऑप्शन भी चेक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विदेश यात्रा करने वाले हैं तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Instagram
 जरूरी दस्तावेज: डिजिटल और हार्ड कॉपी दोनों रखें
  •  पासपोर्ट, वीजा, टिकट, होटल बुकिंग और इंश्योरेंस की डिजिटल और प्रिंट कॉपी अपने साथ रखें।
  •  क्लाउड (Google Drive, Dropbox) में सेव करके रखना और पर्सनल ईमेल में भी एक कॉपी रखना स्मार्ट मूव है!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें