फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नो फॉल देखने की है तमन्ना तो प्लान करें शिमला ट्रिप, जरूर घूमें आसपास की ये जगहें

Fri, 30 Nov 2018 10:56 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क ,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्नो फॉल यानी की बर्फबारी के लिए शिमला हर एक भारतीय के लिए सबसे प्रिय जगह है - फोटो : instagram
स्नो फॉल यानी की बर्फबारी के लिए शिमला हर एक भारतीय के लिए सबसे प्रिय जगह है। हालांकि घूमने के लिए यहां हर महीने लोग आते रहते हैं ,लेकिन सबसे ज्यादा यहां दिसंबर और जनवरी महीने में पर्यटक आते हैं। बर्फ की चादर ओढ़े शिमला में लोग अपने परिवार के साथ कुछ यादगार पल बिताना पसंद करते हैं।  क्रिसमस से लेकर न्यू र्इयर यानी  25 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक यहां लोगों की भीड़ ज्यादा नजर आती है। अगर आप भी सोच रहे हैं अपनी छुट्टियों को यादगार बनाने  के लिए आप शिमला और उसके आसपास के खूबसूरत जगहों पर टूर प्लान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शिमला की खूबसूरती का  वर्णन शब्दों में पढ़ने से ज्यादा वहां जाकर महसूस करने में अच्छा लगेगा - फोटो : instagram
शिमला की खूबसूरती का वर्णन शब्दों में पढ़ने से ज्यादा वहां जाकर महसूस करना होगा। शिमला से करीब 22 किलोमीटर दूर है कूफरी। यहां की खूबसूरत वादियां लोगों को लुभाती हैं। सर्दी केे मौसम में इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते है बर्फ से ढ़के पौधे जिन्हें देखकर लोगों का मन खुशी से झूम उठता है। कई पेड़ ऐसे भी होते है जिनके फूलों की महक लोगों को  बेेहद लुभाती है। चारों तरफ पहाड़ और बीच-बीच में लकड़ी के घर देखने लायक होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
यहां की खूबसूरती हमेशा लोगों को अपने तरफ आकर्षित करती रहती है - फोटो : instagram
कुल्लू
कुल्लू शिमला से लगभग 223 किलोमीटर दूर है। यह जगह पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां की खूबसूरती हमेशा लोगों को अपने तरफ आकर्षित करती रही है। दूर-दराज से आए पर्यटक यहां से जल्दी जाने का नाम नहीं लेते हैं। यहां की हरियाली और छोटे-छोटे झीलों से बहता पानी लोगों के मन को लुभाता है। सुबह से शाम तक लोग यहां बैठे रहते हैं तो वहीं कुछ लोग अपने परिवार के साथ सेल्फी लेते नजर आते हैं। शाम के समय का नजारा और भी खूबसूरत होता है, जब मॉल रोड पर हर तरफ लोगों की भीड़ चहल -पहल करती नजर आती हैं। मॉल रोड़  पर लोग शॉपिंग करना पसंद करते हैं और पहाड़ों से कुछ यादगार समान अपने परिवार वालों और दोस्तों के लिए ले जाते हैं। 

4 of 5
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती में एक जगह ऐसा भी है - फोटो : instagram
धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती में एक जगह ऐसा भी है जहां की खूबसूरती आध्यात्म की चादर से ढ़की हुई है। हम बात कर रहे हैं धर्मशाला की। इस स्थान को लोग छोटे ल्हासा भी कहते हैं।  दलाई लामा और उनके साथी के कारण यह स्थान ज्यादा फेमस बन गया है। बता दें यहां देश का सबसे खूबसूरत स्टेडियम है, जो साल 2005 में बनकर तैयार हुआ है। कई बार इस स्टेडियम में आईपीएल, टेस्ट व वन-डे मैच खेले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कहते है शिवलिंग पर्वत पर बसा यह जगह स्वर्ग से भी ज्यादा सुंदर है - फोटो : instagram
मैक्लॉडगंज
शिमला से 240 किलोमीटर के दूरी पर बसा है मैक्लॉडगंज जिसने अपनी प्राकृतिक सुंदरता में तिब्बत और बुद्ध को अपने भीतर बसा लिया है। कहते है शिवलिंग पर्वत पर बसा यह जगह स्वर्ग से भी ज्यादा सुंदर है। यहां की खूबसूरती देखने लायक है। यहां पर कूदरत का अलग ही करिश्मा दिखता है। इस जगह को कुदरत ने इसे खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें