फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर इन जगहों पर घूमने जा रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें, यहां है जीरो ग्रेविटी

Tue, 23 Feb 2021 08:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हर साल काफी संख्या में सैलानी अलग-अलग जगहों पर पहुंचते हैं, और प्रकृति के अद्भुत नजारों, रहस्यों भरी जगहों, एडेंवचर आदि का जमकर आनंद लेते हैं। ज्यादातर लोगों को नई-नई जगहों पर जाना काफी पसंद होता है, और वहां जाकर उन जगहों के बारे में जानने में उनकी खासी दिलचस्पी होती है। लेकिन अगर हम कहें कि कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहां जाते समय आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होती है। जी हां, घूमने की कई ऐसी जगह हैं, जहां पर गाड़ियां बंद होने के बाद रूकती नहीं हैं, बल्कि ऊपर चढ़ने लगती है। चौंकिए मत जनाब, चलिए हम आपको उन जगहों के बारे में और ऐसा होने के पीछे की वजह से बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Hoover Dam - फोटो : istock
हूवर बांध
  • अगर आपसे पूछा जाए कि आप बोतल से पानी नीचे गिराते हैं, तो पानी किस तरफ गिरेगा? आप कहेंगे ये कैसा सवाल है, पानी तो नीचे की तरफ ही गिरेगा। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप हूवर बांध जाते हैं और बोतल से पानी गिराने की कोशिश करेंगे, तो पानी नीचे गिरने की जगह पर ऊपर उठने लगता है। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन पानी की बूंदे हवा में लहराने लगती हैं। ये सब यहां पर ग्रेविटी यानी गुरुत्वाकर्षण के कारण होता है। हालांकि, कुछ लोग मानते हैं कि ये बांध इस तरह बनाया गया है जिससे पानी ऊपर की तरफ लहराने लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
Magnetic Hill - फोटो : istock
मैग्नेटिक हिल
  • मैग्नेटिक हिल लद्दाख में स्थित है। यहां भी आपको जीरो ग्रेविटी मिल जाएगी। यहां अगर गाड़ी बंद कर दी जाए, तो वो पहाड़ी से नीचे आने की जगह पर ऊपर की तरफ चढ़ने लगती है, और ये सब होता है जीरो ग्रेविटी की वजह से। वहीं, कई लोग ऐसा मानते हैं कि यहां पर कोई जादुई शक्ति है, जो ये सब करती है। लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि यहां ये सब जीरो ग्रेविटी की वजह से होता है। ऐसे में अगर आप यहां घूमने गए हैं, तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
तुलसीश्याम
  • भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां पर जीरो ग्रेविटी देखी जाती है, लेकिन सबसे ज्यादा जो जगह मशहूर है वो है तुलसीश्याम। लोग मानते हैं कि तुलसीश्याम का रास्ता स्वर्ग की तरफ जाता है। यहां आप जाते हैं तो आपको लगेगा कि कोई आपको ऊपर की तरफ खींच रहा है। हालांकि, इस बात का यहां प्रमाण नहीं मिला है कि ऐसा आखिर क्यों होता है। लेकिन कहा जाता है कि यहां ये सब जीरो ग्रेविटी की वजह से होता है। इसलिए इस जगह पर जाने वाले लोगों को थोड़ा ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Santacruz - फोटो : istock
सांता क्रूज
  • सांता क्रूज भी काफी मशहूर जगह है, और हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इस जगह की खोज साल 1939 में हुई थी, जिसके बाद अगले ही साल 1940 में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। यहां जाकर आप इस चीज का एहसास कर सकते हैं कि यहां पर गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता है। mystery shack में ऐसा दिखता है कि जैसे कोई चीज नीचे गिरने वाली है, लेकिन वो गिरती नहीं है। अगर किसी गेंद को आप नीचे फेकेंगे तो वो ऊपर की तरफ लहराने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें