फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में जा रहे हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में

Thu, 24 Jan 2019 12:17 PM IST
shubham लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kumbh photo 2019
प्रयागराज में मकर संक्रांति से हिंदुओं के सबसे बड़े उत्सव कुंभ की शुरुआत हो गई है। यह धार्मिक मेला 3 मार्च तक चलेगा। कुंभ में देश के कोने-कोने से बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पवित्र जल में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं। अब अगला शाही स्नान 4 फरवरी को है। माना जा रहा है कि इस दिन कुंभ में सबसे ज्यादा भीड़ रहेगी। हम आपको बता रहे हैं कि कुंभ जा रहे हैं तो कौन-सी गलतियों को भूलकर भी न करें, नहीं तो मुसीबत खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 4
Kumbh 2019
कुंभ गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पावन तट पर बसे प्रयागराज में चल रहा है। लाखों की तादाद में श्रद्धालु स्नान के लिए पवित्र नगरी पहुंच रहे हैं। भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु मोक्ष की कामना लिए पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पावन तट पर लगे कुंभ में जा रहे हैं। प्रयागराज के बाद 2021 में कुंभ उत्तराखंड के हरिद्वार में लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
kumbh photo 2019
अगर आप परिवार के साथ कुंभ जा रहे हैं तो सबसे पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि बच्चों को अकेले न छोड़े। नागा साधुओं से किसी बात को लेकर न उलझें। कुंभ में गंदगी बिल्कुल भी न फैलाएं। जहां भी जहां ग्रुप में जाएं,  अकेले जाने पर आप गुम हो सकते हैं। कुंभ में विदेशी मेहमानों का अनादर न करें। 
विज्ञापन

4 of 4
Kumbh 2019
बिना अनुमति के कुंभ में किसी अखाड़ें  के टैंट में न पहुंचें। कुंभ में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच सामंजस्य बैठाए। किसी भी श्रद्धालु से लड़े न। कुंभ में आप मोक्ष की प्राप्ति के लिए जाते हैं इसलिए वहां किसी भी तरह की अभद्रता न करें और न ही उपद्रव मचाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें