फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स के लिए सबसे बड़ा इवेंट है 'इंडिया बाइक वीक', गोवा के नजदीक हैं तो जरुर जाएं

Fri, 06 Dec 2019 12:00 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bike Stunt - फोटो : Pixabay
मोटरसाइकिल या बाइक, पिछले कुछ वर्षों में युवाओं के लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुकी है। तेज बाइक ड्राइविंग हो या फिर बाइक से स्टंट करना, यह युवाओं का शौक बन चुका है। हालांकि बिना प्रशिक्षण के यह जानलेवा भी है। बाइक स्टंट करने और देखने के ऐसे ही शौकीनों को इंतजार रहता है, इंडिया बाइक वीक का, जोकि गोवा में हो रहा है। यह देश का सबसे बड़ा बाइकर्स इवेंट है। तो देर किस बात की? एडवेंचर और रोमांच देखना है तो आप भी निकल जाएं, गोवा।
विज्ञापन

2 of 6
Bike Stunt - फोटो : Pixabay
देश का सबसे बड़ा बाइकाथन 'इंडिया बाइक वीक' छह और सात दिसंबर को यानी कि शुक्रवार और शनिवार को गोवा के वागाटोर में आयोजित है। पिछले कुछ सालों से बाइकर्स के लिए यह 'मक्का' से कम नहीं। देश के अलग—अलग हिस्सों से बहुत से बाइकर्स इस फेस्टिवल में निकल भी गए होंगे, तो आप भी निकल पड़िए, गोवा। हम आपको बता रहे हैं, इस बाइक वीक की खासियतों के बारे में।
विज्ञापन

3 of 6
Bike Stunt - फोटो : Pixabay
इंडिया बाइक वीक में बहुत कुछ खास
अगर आप अपना यह वीकेंड शानदार बनाना चाहते हैं तो गोवा जाने से बेहतर और क्या होगा! यहां वागाटोर में होने वाले इंडिया बाइक वीक में आपको देश भर से पहुंचे बाइकर्स की शानदार बाइकें देखने को मिलेगी। ट्रायम्फ कंपनी अपने नए रॉकेट-3 मॉडल का प्रदर्शन करेगी। बजाज अपने दो बड़े मॉडलों का प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही केटीएम और हुस्कर्ण का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। 

4 of 6
Bike Stunt - फोटो : Pixabay
बाइकर्स दोस्त बनाने और कुछ नया सीखने का मौका
बाइकर्स के लिए यहां नए-नए लोगों से मिलना और देश भर से पहुंचे बाइकर्स को अपना दोस्त बनाने का यह शानदार अवसर होता है। बाइकर्स के लिए आपस में अपने अनुभव बांटने और कुछ नया सीखने का मौका मिलता है। किस शहर में भविष्य में बाइक स्टंट के और कौन-कौन से इवेंट कब होते हैं, इसकी जानकारी भी मिलती है, ताकि सब एक बार फिर एक साथ शामिल हो सकें। 
विज्ञापन

5 of 6
Bike Stunt - फोटो : Pixabay
इंडियन बाइक वीक में कई तरह के इवेंट और प्रतियोगिताएं होने वाली है। हार्ले डेविडसन यहां एक फ्लैट ट्रैक प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहा है, जबकि बिगब्रो डर्टपार्क की ओर से पहाड़ी पर चढ़ाई (IBW hill climb) और ऑफ-रोड प्रशिक्षण (off-road training) आयोजित कराया जा रहा है। बाइकर्स के लिए इससे शानदार अवसर और क्या हो सकता है!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bike Stunt - फोटो : Pixabay
गोवा गए तो वहां के शानदार बीच पर समंदर में उफान मारती लहरों और अन्य हसीन नजारों का आनंद भी उठा पाएंगे। तो फिर क्या सोचा आपने? इस वीकेंड के लिए कोई और प्लान नहीं बनाया है तो निकल पड़िए गोवा। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल आदि राज्यों के युवाओं को तो बिल्कुल देर नहीं करनी चाहिए। अपना बैग पैक करें, अपनी बाइक उठाएं और निकल पड़ें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें