फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoul Travel Guide: K-Drama देखकर सियोल जाने का है मन? जानिए वीजा, बजट और घूमने की जगहों की पूरी जानकारी

Tue, 16 Jun 2026 02:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Plan a Seoul Trip: अगर आपने K-Drama देखकर सेयोल घूमने का सपना देखा है, तो अब उसे पूरा करना मुश्किल नहीं है। सही वीजा प्रक्रिया, बजट प्लानिंग, ट्रांसपोर्ट कार्ड, लोकप्रिय कोरियन ड्रामा वाली जगहों और स्थानीय संस्कृति की जानकारी के साथ आप दक्षिण कोरिया की शानदार यात्रा का आनंद ले सकते हैं। Seoul में ऐतिहासिक महलों से लेकर आधुनिक शॉपिंग स्ट्रीट्स और K-Pop संस्कृति तक हर पर्यटक के लिए कुछ खास मौजूद है।

विज्ञापन
1 of 6
साउथ कोरिया के सियोल का सफर कैसे करें - फोटो : AI

South Korea Ghumne Kaise Jaye: पिछले कुछ वर्षों में K-Drama और K-Pop की लोकप्रियता ने दुनिया भर के युवाओं को दक्षिण कोरिया की संस्कृति, फैशन और लाइफस्टाइल का दीवाना बना दिया है। "क्रैश लैंडिंग आन यू, गोबलिन, बिजनेस प्रपोजल, और क्वीन आउ टीयर्स जैसे लोकप्रिय ड्रामों ने दर्शकों को सियोल (Seoul) की खूबसूरत गलियों, शानदार कैफे, ऐतिहासिक महलों और आधुनिक स्काईलाइन से रूबरू कराया है। यही वजह है कि आज लाखों लोग उन जगहों को अपनी आंखों से देखने का सपना देखते हैं, जिन्हें उन्होंने टीवी स्क्रीन पर देखा था।

दक्षिण कोरिया सिर्फ K-Drama की दुनिया नहीं है, बल्कि यह तकनीक, संस्कृति, इतिहास और आधुनिकता का अनोखा संगम भी है। यहां की साफ-सुथरी सड़कें, तेज रफ्तार मेट्रो, स्वादिष्ट भोजन और सुरक्षित वातावरण इसे एशिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं।

अगर आप भी सियोल की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि वीजा कैसे मिलेगा, कितना बजट लगेगा, कौन-कौन सी जगहें देखनी चाहिए और वहां के कौन से नियम पर्यटकों को जानने चाहिए। आइए जानते हैं सियोल ट्रिप से जुड़ी पूरी जानकारी।

विज्ञापन

2 of 6
दक्षिण कोरिया वीजा - फोटो : FreePik

दक्षिण कोरिया जाने के लिए वीजा और जरूरी दस्तावेज

 

 

  • भारतीय नागरिकों को दक्षिण कोरिया जाने के लिए पर्यटक वीजा की आवश्यकता होती है।
  • आवेदन के दौरान पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, होटल बुकिंग, फ्लाइट टिकट और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं।
  • यात्रा से कम से कम एक महीने पहले वीजा प्रक्रिया शुरू कर देना बेहतर माना जाता है।
  • दस्तावेज जितने स्पष्ट और व्यवस्थित होंगे, वीजा मिलने की संभावना उतनी ही बेहतर होगी।
विज्ञापन

3 of 6
IRCTC South Korea Tour Package - फोटो : AdobeStock

सियोल घूमने के लिए कितना बजट चाहिए?

 
  • सियोल को एशिया के अपेक्षाकृत महंगे शहरों में गिना जाता है, लेकिन सही प्लानिंग के साथ यात्रा किफायती भी बन सकती है।
  • एक सामान्य भारतीय पर्यटक को 5 से 7 दिन की यात्रा में फ्लाइट, होटल, भोजन और स्थानीय परिवहन पर खर्च करना पड़ सकता है।
  • ट्रिप का खर्च लगभग 80,000 से 1.5 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है।
  • ऑफ-सीजन में यात्रा करने पर लागत और कम हो सकती है।

4 of 6
IRCTC South Korea Tour Package - फोटो : AdobeStock

K-Drama फैंस के लिए ये जगहें हैं खास

 

सियोल में कई ऐसी जगहें हैं जो लोकप्रिय K-Dramas में दिखाई गई हैं। जैसे,
 

  • नामसन सियोल टॉवर
  • बुकचोन हानोक विलेज
  • होंगडे
  • म्योंगडोंग
  • हान रिवर


ये स्थान पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। यहां आप ड्रामा जैसी तस्वीरें खिंचवा सकते हैं, कोरियन स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं और स्थानीय संस्कृति को करीब से महसूस कर सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
IRCTC South Korea Tour Package - फोटो : AdobeStock

कोरिया की संस्कृति और नियमों को समझना जरूरी

 
  • दक्षिण कोरिया में शिष्टाचार को काफी महत्व दिया जाता है।
  • लोगों का अभिवादन हल्का झुककर किया जाता है।
  • सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखना अपेक्षित होता है।
  • मेट्रो और बसों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीटों का सम्मान किया जाता है।
  • स्थानीय संस्कृति का सम्मान करने से आपकी यात्रा और अधिक सुखद बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kimchi Recipe - फोटो : Adobe stock

सियोल में खरीदारी और खाने का अलग ही मजा

 
  • अगर आपको फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पसंद हैं, तो सियोल आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
  • म्योंगदोंग और डोंगडेमुन, सियोल के दो सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख पर्यटन व खरीदारी बाजार हैं।
  • इन बाजारों में ट्रेंडी कपड़े, K-Beauty उत्पाद और स्मृति चिह्न आसानी से मिल जाते हैं।
  • वहीं कोरियन बारबीक्यू,  बिबिम्बाप, किमची और ट्टोकबोक्की दक्षिण कोरिया के सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजन हैं।
  • इस तरह के पारंपरिक व्यंजन आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देंगे।
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें