फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 Day Kolkata Trip: कोलकाता में हैं तो ऐसे प्लान करें दो दिन का ट्रिप

Mon, 09 Jun 2025 11:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Plan 2 Day Kolkata Trip: अगर आपके पास सिर्फ दो दिन हैं और आप कोलकाता की असली रूह को महसूस करना चाहते हैं तो ऐसे ट्रिप प्लान का आइडिया दिया जा रहा है जो आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। आइए जानते हैं दो दिन में कोलकाता कैसे घूमें।
विज्ञापन
1 of 5
कोलकाता - फोटो : instagram
How to Plan 2 Day Kolkata Trip: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता अपने इतिहास, संस्कृति, साहित्य और स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर है। ट्राम की सवारी कोलकाता की पहचान है। कोलकाता यात्रा के दौरान इसका लुत्फ उठाने के साथ ही स्थानीय मिठाइयों जैसे संदेश, चमचम, मिष्टी दही को जरूर टेस्ट करें। यहां कई शानदार जगहें हैं, जहां जाना एक बेहतरीन अनुभव देता है। लेकिन अगर आपके पास घूमने के लिए समय कम हो तो कैसे सारे अनुभव हासिल करें।

अगर आपके पास सिर्फ दो दिन हैं और आप कोलकाता की असली रूह को महसूस करना चाहते हैं तो ऐसे ट्रिप प्लान का आइडिया दिया जा रहा है जो आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। आइए जानते हैं दो दिन में कोलकाता कैसे घूमें।

 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय संग्रहालय कोलकाता - फोटो : instagram
कोलकाता में पहला दिन 

ट्रिप की शुरुआत सुबह विक्टोरिया मेमोरियल और मार्बल पैलेस की सैर के साथ करें। विक्टोरिया मेमोरियल ब्रिटिश राज की याद दिलाने वाली भव्य इमारत है। इसके अंदर आर्ट गैलरी, शाही वस्तुएं और सुंदर गार्डन हैं। वहीं मार्बल पैलेस को कोलकाता का छिपा हुआ खजाना कहा जाता है,  जहां यूरोपीय आर्ट, एंटीक मूर्तियां और पेंटिंग्स का अनोखा कलेक्शन है।

इन दोनों जगहों को घूमने के बाद दोपहर में कोलकाता स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर चखें। यहां आप काॅलेज स्ट्रीट या टिरट्टी बाजार में मुगलाई पराठा, कटलेट, फिश फ्राई , फुचका और रसगुल्ला ट्राई कर सकते हैं। काॅफी हाउस में गर्मागर्म काॅफी और अड्डे का मजा ले सकते हैं। 

शाम में प्रिंसेप घाट और हावड़ा ब्रिज पर जाएं। प्रिंसेप घाट पर हुगली नदी के किनारे टहलें। सूर्यास्त का शानदार नजारा नाव की सवारी करते हुए देख सकते हैं। उसके बाद हावड़ा ब्रिज की रोशनी का नजारा लें। रात में यह बेहद खूबसूरत लगता है।

अब रात में पारंपरिक बंगाली थाली का आनंद लें। इस थाली में शुक्तो, भापा इलिश, मिष्टी दोई और लुची शामिल होती है।
विज्ञापन

3 of 5
हावड़ा ब्रिज - फोटो : instagram
कोलकाता में दूसरा दिन

अगले दिन सुबह कालीघाट मंदिर और दक्षिणेश्वर मंदिर यात्रा पर जाएं। इस प्राचीन मंदिर में मां काली के दर्शन करें। फिर दक्षिणेश्वर मंदिर जाएं जो कि विवेकानंद से जुड़ा पवित्र स्थल है। यहां से बेलूर मठ भी नाव से जा सकते हैं।

दोपहर को कुम्हारटोली और बोटानिकल गार्डन की सैर कर सकते हैं। कुम्हारटोली में दुर्गा पूजा की मूर्तियां बनती हैं। यहां कलाकारों से मिलें और कला का जीवंत रूप  देखें। इसके बाद आचार्य जगदीश चंद्र बोस बोटानिकल गार्डन की सैर करें। यहां दुनिया के सबसे पुराने बरगद के पेड़ को देखना न भूलें।

शाम में न्यू मार्केट जाएं, जहां हाथ से बनी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। कोलकाता की स्थानीय बाजारों से बंगाल की साड़ियां जैसे तांत, कांथा खरीद सकते हैं। टेराकोटा ज्वेलरी और रसगुल्ले का डिब्बा खरीदकर घर ला सकते हैं। 

रात में कोलकाता के चाइना टाउन में डिनर करने जा सकेत हैं, यहां इंडो-चाइनीज़ खाने का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

 

4 of 5
कैसे पहुंचे कोलकाता - फोटो : Adobe Stock
कोलकाता कब और कैसे पहुंचें

कोलकाता घूमने के लिए वैसे तो सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा होता है। आप यहां अक्तूबर से फरवरी के बीच आ सकते हैं। हालांकि अगर आप गर्मी में कोलकाता आ रहे हैं तो हल्के और सहज कपड़े साथ लाएं। कोलकाता में दिल्ली से कोलकाता जा रहे हैं तो फ्लाइट और ट्रेन दोनों विकल्प मिल जाएंगे। बजट अच्छा है तो फ्लाइट से यात्रा कर सकते हैं। ट्रेन से सफर में 20 से 23 घंटे का वक्त लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन - फोटो : instagram
कोलकाता के दो दिन के ट्रिप का खर्च

दिल्ली से कोलकाता के लिए फ्लाइट टिकट 6000 से 7000 रुपये तक मिल जाती है। इसके अलावा कम बजट में यात्रा के लिए स्लीपर कोच की ट्रेन टिकट का किराया लगभग 600 रुपये हैं। एसी कोच का टिकट 2500 से 3000 रुपये तक आ सकता है।

कोलकाता पहुंचकर यहां घूमने के लिए स्कूटी या बाइक रेंट पर ले सकते हैं। कैब या आटो भी ले सकते हैं लेकिन ये महंगा पड़ सकता है। कोलकाता में स्कूटी 500 से 800 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर मिल जाती है। 1500 से 2000 रुपये में एक रात के लिए होटल में कमरा मिल जाएगा। एक व्यक्ति के दो दिन के ट्रिप का खर्च 6000 से 9000 रुपये तक आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें