फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hotels in Ayodhya Near Ram Mandir: राम मंदिर जा रहे हैं तो कहां ठहरें, जानिए अयोध्या के होटलों का किराया

Mon, 15 Jan 2024 01:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूर-दराज से अयोध्या आने वाले लोगों के लिए ठहरने के लिए होटल, होम स्टे या धर्मशाला की क्या व्यवस्था है, मंदिर से कितनी दूर ठहरें और एक रात अयोध्या रुकने का होटल का किराया कितना आएगा, सारी जानकारी यहां उपलब्ध है।
विज्ञापन
1 of 4
ayodhya dham railway station - फोटो : सोशल मीडिया
Hotels in Ayodhya Near Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हो रहा है। भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ ही पूरी अयोध्या का पुनरुद्धार कराया जा रहा है। इसी के साथ अयोध्या में रेलवे स्टेशन का पुनरुद्धार और नया हवाई अड्डा पर उड़ान शुरू हो गई हैं। इससे अयोध्या के पर्यटन को अधिक बढ़ावा मिलेगा। देश-विदेश से लोग अयोध्या नगरी पहुंचेंगे। 22 जनवरी से पहले यानी अभी से भक्त अयोध्या पहुंचने लगे हैं। अयोध्या जाने के लिए रेलवे, हवाई यात्रा या सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है, लेकिन वहां पहुंचकर कहां ठहरना है ये जान लीजिए। दूर-दराज से अयोध्या आने वाले लोगों के लिए ठहरने के लिए होटल, होम स्टे या धर्मशाला की क्या व्यवस्था है, मंदिर से कितनी दूर ठहरें और एक रात अयोध्या रुकने का होटल का किराया कितना आएगा, सारी जानकारी यहां उपलब्ध है।
विज्ञापन

2 of 4
ram mandir - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या की धर्मशालाएं

अयोध्या में श्रीराम लला मंदिर ट्रस्ट, श्री जानकी महल ट्रस्ट, बिरला परिवार, श्री गहोई समाज, श्री बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित धर्मशाला हैं, जहां सभी प्रकार के श्रद्धालुओं के लिए कमरे उपलब्ध हैं। यहां सिंगल रूम का किराया 100 रुपये और दो लोगों के लिए कमरे का किराया 150 से 200 रुपये में मिल जाएगा। धर्मशालाओं में साफ-सुथरे कमरे, स्नानघर और शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा अयोध्या में कुछ धर्मशालाएं हैं जहां श्रद्धालु मुफ्त में रुक सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
होटल - फोटो : istock
होटल

अयोध्या में चार हजार से अधिक छोटे-बड़े होटल हैं। प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए इनकी बुकिंग लगभग 4-5 महीने पहले से ही हो गई है। वैसे तो जनवरी माह में इन होटलों का किराया पीक सीजन के कारण बढ़ गया है, लेकिन आप 500 से 2000 रुपये तक होटल में कमरा मिल सकता है। इसके अलावा धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए अयोध्या में ताज, मैरियट, जिंजर, ओबेराॅय जैसे दिग्गज होटल कंपनियां अयोध्या आ रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
राम मंदिर की नई तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
होम स्टे 

अयोध्या दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आसानी से राम मंदिर के पास होटल और होमस्टे मिल जाएं। इसके लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और अयोध्या प्राधिकरण की ओर से एक एप बनाया गया है, जिससे होटल बुकिंग की सुविधा आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें