फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने के शौकीनों के लिए खुशखबरी, अब होटल में ठहरना हो गया है सस्ता

Tue, 01 Oct 2019 03:09 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
जब भी आप सोशल मीडिया पर ब्लोगर्स के पेज पर एक से बढ़कर एक शानदार नक्काशी वाले होटलों की तस्वीर देखते हैं, तो यही मन करता है कि कहां होती है ये जगह, कितने पैसे खर्च करने पड़ते होंगे यहां जाने के लिए और क्या-क्या सुविधाएं होती होंगी यहां। खैर होटल कोई भी हो जब भी आप घूमने जाते हैं तो किराए के साथ होटल के खर्च का बोझ सिर पर होता है। ऐसे में आज हम आपको थोड़ी राहत की खबर बताने जा रहे हैं। अब किसी होटल में ठहरने पर ज्यादा खर्चे के डर को दूर कर दीजिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आज नए महीने की शुरुआत के साथ आपको राहत भी मिल रही है क्योंकि आपके रोजमर्रा की की कई चीजें सस्ती हो गईं हैं। पर्यटकों के लिए अच्छी खबर ये है कि अब आराम से आलीशान होटल में भी किफायती कीमत में ठहर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
परिषद ने होटल किराये में कमी करने का फैसला लिया। 7500 रुपये और इससे ज्यादा किराये वाले कमरों पर अब कर 18 फीसदी होगा। पहले यह दर 28 फीसदी थी। 
विज्ञापन

4 of 4
1001 रुपये से 7500 रुपये तक के किराये वाले होटल के कमरे पर कर की दर 12 फीसदी होगी। 1000 रुपये तक के किराये पर कोई जीएसटी नहीं देना होगा। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें