Hotel Booking Guide: अगर आप ऑनलाइन होटल बुक कर रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे, ताकि आपकी यात्रा सुखद रहे।
विज्ञापन
1 of 8
होल बुक करने के बाद रूम में क्या चेक करना चाहिए?
- फोटो : AI
Hotel Booking Guide:ऑनलाइन होटल बुक करना आजकल काफी आसान हो गया है। कुछ ही मिनटों में होटल की तस्वीरें, रेटिंग, रिव्यू और सुविधाओं की जानकारी देखकर कमरा बुक किया जा सकता है। लेकिन कई बार ऑनलाइन दिखाई जाने वाली तस्वीरें कमरे की मौजूदा स्थिति की पूरी तस्वीर नहीं बतातीं। ऐसे में होटल पहुंचने के बाद सफाई, सुरक्षा या जरूरी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
खासकर अगर आप परिवार के साथ या किसी अनजान शहर में यात्रा कर रहे हैं, तो कमरे में पहुंचने के बाद कुछ जरूरी चीजों की जांच करना समझदारी है। सिर्फ खूबसूरत इंटीरियर देखकर होटल को अच्छा मान लेना पर्याप्त नहीं है। इसलिए चेक-इन से पहले या बाद में भी समय निकालकर कमरे की अच्छी तरह जांच कर लें। आइए जानते हैं होटल के कमरे में कौन-सी 7 चीजें जरूर चेक करनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 8
होल बुक करने के बाद रूम में क्या चेक करना चाहिए?
- फोटो : AI
1. कमरे की साफ-सफाई
होटल का कमरा मिलते ही सबसे पहले उसकी साफ-सफाई पर नजर डालें। बेडशीट, तकिए, कंबल और फर्श अच्छी तरह साफ हैं या नहीं, यह चेक करें। बेड के आसपास या फर्नीचर के नीचे धूल और गंदगी तो नहीं है, यह भी देख लें। बाथरूम में किसी तरह की दुर्गंध, नमी या गंदगी नजर आए तो होटल स्टाफ को तुरंत जानकारी दें।
विज्ञापन
3 of 8
होल बुक करने के बाद रूम में क्या चेक करना चाहिए?
- फोटो : AI
2. दरवाजे का लॉक
कमरे की सुरक्षा के लिए दरवाजे का लॉक सबसे जरूरी चीजों में से एक है। अंदर से लॉक करके देखें कि कुंडी और लॉक ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। दरवाजा बंद होने के बाद यह भी सुनिश्चित करें कि वह बिना चाबी या एक्सेस कार्ड के बाहर से आसानी से न खुले। अगर लॉक में कोई परेशानी हो तो दूसरा कमरा मांगना बेहतर है।
4 of 8
होल बुक करने के बाद रूम में क्या चेक करना चाहिए?
- फोटो : AI
3. बाथरूम की स्थिति
बाथरूम में पहुंचकर नल, शॉवर और फ्लश को एक बार जरूर चला लें। पानी का प्रेशर ठीक है या नहीं और गर्म पानी की सुविधा काम कर रही है या नहीं, इसकी भी जांच करें। फर्श पर ज्यादा फिसलन, लीकेज या टूटी हुई टाइल नजर आए तो उसे नजरअंदाज न करें। टॉयलेट और वॉश बेसिन की सफाई भी जरूर देखें।
विज्ञापन
5 of 8
होल बुक करने के बाद रूम में क्या चेक करना चाहिए?
- फोटो : AI
4. बिजली के सॉकेट
मोबाइल, लैपटॉप या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान को चार्ज करने से पहले कमरे में लगे सॉकेट की स्थिति देख लें। अगर कोई सॉकेट ढीला, टूटा हुआ या जला हुआ दिखाई दे तो उसमें प्लग न लगाएं। ऐसे सॉकेट की जानकारी होटल के स्टाफ को दें। कमरे में पर्याप्त चार्जिंग पॉइंट हैं या नहीं, यह भी पहले देख लेना सुविधाजनक रहता है।
विज्ञापन
6 of 8
होल बुक करने के बाद रूम में क्या चेक करना चाहिए?
- फोटो : AI
5. खिड़की और बालकनी
कमरे में खिड़की या बालकनी है तो उसका लॉक जरूर चेक करें। दरवाजा ठीक से बंद हो रहा है या नहीं और बालकनी की रेलिंग मजबूत है या नहीं, इस पर ध्यान दें। बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो यह जांच और भी जरूरी हो जाती है। खिड़की या बालकनी का दरवाजा खुला छोड़ने से बचें।
विज्ञापन
7 of 8
होल बुक करने के बाद रूम में क्या चेक करना चाहिए?
- फोटो : AI
6. इमरजेंसी एग्जिट की जानकारी
होटल में ठहरने के बाद यह पता होना चाहिए कि किसी आपात स्थिति में बाहर निकलने का रास्ता कहां है। फायर एग्जिट, सीढ़ियां और इमरजेंसी अलार्म की लोकेशन पहले ही देख लें। लिफ्ट के अलावा आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल होने वाली सीढ़ियों का रास्ता पता होना भी काफी उपयोगी हो सकता है।
होल बुक करने के बाद रूम में क्या चेक करना चाहिए?
- फोटो : AI
7. कमरे में मौजूद सामान
चेक-इन के बाद कमरे में दी गई सुविधाओं को एक बार जरूर देख लें। टीवी, एसी, रिमोट, हेयर ड्रायर, मिनी फ्रिज और दूसरी चीजें ठीक से काम कर रही हैं या नहीं, यह जांच लें। अगर कोई सामान पहले से खराब है या कमरे में कोई नुकसान दिखाई देता है तो होटल स्टाफ को तुरंत इसकी जानकारी दें। इससे चेक-आउट के समय किसी गलतफहमी से बचा जा सकता है।