फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा कम करना चाहते हैं तो खानपान में लाने होंगे ये पांच बदलाव

Wed, 19 Feb 2020 05:28 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
obesity
मोटापा आजकल एक बड़ी समस्या हो गई है। लोगों की जैसी दिनचर्या है, उसमें पेट निकलना आम बात हो गई है। पेट की चर्बी से वजन बढ़ जाता है और स्मार्टनेस में भी कमी आ जाती है। वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, जबकि डॉक्टरों का चक्कर लगा-लगा कर भी परेशान हो जाते हैं। आप यदि अपना मोटापा कम करना चाहते हैं तो आपको अपने खानपान में कुछ बदलाव करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
विज्ञापन

2 of 6
मोटापा
मोटापा कम करने के लिए लोग भूखे रहने की सोचते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक होता है। अपनी खान-पान की आदतों में बदलाव करना और उसमें सुधार लाना ही वजन घटाने का स्थाई तरीका है। वजन घटाना है तो अपनी जुबान पर लगाम लगाना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 6
मोटापा - फोटो : Pixabay
आपको अपनी जीभ पर काबू रखना होगा। आपको चाहिए कि आप अपने डाइट चार्ट से अनहेल्दी फूड हटाएं और कुछ ऐसी चीजें शामिल करें जो भले ही स्वादिष्ट न हो लेकिन पोषक हो।

4 of 6
Kashmiri Mutton Rogan Josh
मांसाहार छोड़ें और शाकाहारी बनें:
शाकाहार अपनाने से आपकी लाइफस्टाइल में कई बदलाव आएंगे। कई स्टडी में ये बात सामने आई है कि मांसाहार का ज्यादा सेवन मोटापा बढ़ाता है। मांसाहारी लोगों के लिए तुरंत इसे छोड़ना आसान नहीं होता। आप धीरे-धीरे इसका सेवन कम कर सकते हैं और फिर इसे छोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
फास्ट फूड से करें तौबा:
मोटापा कम करना है तो आपको तली-भुनी चीजों से दूरी बनानी होगी। आलू चिप्स, कुकीज वगैरह जैसी तली हुई चीजों का कम से कम सेवन करें। साथ ही बर्गर, पिज्जा, चाउमीन जैसे फास्ट फूड की जगह सलाद और फल जैसी चीजों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
healthy food
फाइबर युक्त भोजन करें: 
मोटापा कम करने के लिए खाने में फाइबर युक्त भोजन को शामिल करेंं यह आपके शरीर से कोलेस्ट्रोल को बाहर करता है। फाइबर युक्त भोजन आपके शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी को भी बर्न करता है। इन तरीकों से आप मोटापा कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें