फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2020: रंगों की होली के हैं कई रंग, भारत के इन हिस्सों में इस नाम से मनाया जाता है त्योहार

Mon, 09 Mar 2020 12:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला
होली का त्योहार रंगों का त्योहार है। उत्तर भारत में इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हैं। हांलाकि कुछ लोगों का शौक अलग-अलग जगहों के त्योहारों को देखने का होता है। जैसे मथुरा और वृंदावन की होली पूरे देश में बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। यहां पर लठ्ठमार होली से लेकर फूलों की होली तक खेली जाती है। जिसे देखने और शामिल होने दूर-दूर से लोग आते हैं। ऐसे ही दक्षिण भारत की भी कुछ जगहों पर शानदार होली खेली जाती है। आगे की स्लाइड में जानिए कौन सी हैं वो खास जगहें।



 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
क्या आप जानते हैं कि मणिपुर में भी होली शानदार तरीके मनाई जाती है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर मणिपुर में योसंग त्योहार और होली का उत्सव यहां 6 दिन तक चलता है। इस दौरान खाने-पीने के पारंपरिक स्वाद का जायका आप ले सकते हैं। वो अलग बात है होली यहां का पारंपरिक त्योहार नहीं है लेकिन इसे बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
असम में होली को डोल जात्रा के रूप में जाना जाता है। यहां उत्तर भारत कि तरह दो दिनों तक होली मनाई जाती है। पहले दिन लोग होली मिट्टी की झोपड़ी जलाते हैं, जैसे उत्तर भारत में होलिका दहन होता है।दूसरे दिन रंगों और पानी से होली खेली जाती है।
 

4 of 5
होली
होली मनाने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन कर्नाटक है। अपनी संपन्न संस्कृति और शांति के लिए मशहूर कर्नाटक खासकर हंपी की होली का अनुभव आप कभी भूल नहीं पाएंगे। तेज म्यूजिक, ढोल नगाड़ों और ढ़ेर सारे रंगों वाली होली देखने लायक होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
केरल अपनी शानदार सभ्यता के लिए जाना जाता है लेकिन रंगों का त्योहार होली यहां उतनी ही धूम के साथ मनाया जाता है। जो लोग होली में कुछ हटकर अनुभव करना चाहते हैं उनके लिए केरल में होली मनाना यादगार रहेगा। होली को यहां मंजुल कुली और उक्कुली के रूप में जाना जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें