Hindi Diwas 2024: भारत एक हिंदी भाषी देश है, जहां अधिकतर नागरिक हिंदी में बात करते हैं। हालांकि अंग्रेजी के बढ़ते प्रभाव के कारण हिंदुस्तान में भी हिंदी भाषा का उपयोग कम होने लगा है। हिंदी भाषा के महत्व को समझने और प्रचारित करने के उद्देश्य से भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं।
हिंदी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत के अलावा विदेशों में भी हिंदी में बात करने वाले लोग मिल जाते हैं। जब भारतीय घूमने या काम के सिलसिले में विदेश जाते हैं तो वह किसी हिंदी भाषी से मिलने पर उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें महसूस होता है कि पराए मुल्क में उनके देश का कोई है।
हिंदी विश्व भर में बसे हिंदुस्तानियों को एक सूत्र में बांधता है, वह भले ही नागरिकता से नहीं लेकिन मन से हिंदुस्तानी होते हैं। ऐसे में अगर आप किसी ऐसे देश की यात्रा पर जाते हैं जहां आप हिंदी बोलने वाले लोगों से मिल सकें या जहां हिंदी भाषा का उपयोग होता है, तो आपका सफर आसान बन सकता है।
इस लेख में विश्व के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताया जा रहा है, जहां हिंदी बोलने वाले लोग रहते हैं और आपको एयरपोर्ट से टैक्सी बुक करने से लेकर होटल में कमरा लेने या विदेशी जगहों पर घूमने आदि में भाषा की बाधा नहीं आती है।