Himachal Pradesh Trekking Routes: हिमाचल प्रदेश की वादियां अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली, मौसम के लिए लोकप्रिय हैं। यहां गर्मियों से लेकर सर्दियों तक हर मौसम में पर्यटकों को शानदार अनुभव मिलता है। वहीं रोमांचक सफर का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो भी हिमाचल प्रदेश के कुछ ट्रेक्स बेहद परफेक्ट जगह हैं। ट्रेकिंग का शौक रखने वाले लोग अक्सर यहां के लोकप्रिय ट्रैक त्रिउंड या खीरगंगा तक ही सीमित रहते हैं, जबकि असली जादू उन रास्तों में छिपा है जहां भीड़ कम और प्रकृति अपनी शुद्धता के साथ मौजूद है।ये ट्रेक न सिर्फ साहसिक अनुभव देते हैं, बल्कि आपको स्थानीय संस्कृति, पहाड़ी जीवन और प्रकृति की गहराई से भी जोड़ते हैं। आइए जानते हैं हिमाचल के कुछ कम मशहूर लेकिन सबसे खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स के बारे में।
तीर्थन घाटी ट्रेक
ये धरती पर अनदेखा स्वर्ग है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित त्रेहटन घाटी ट्रेक कम भीड़ वाला लेकिन बेहद खूबसूरत अनुभव देता है। यहां आप हिमालयी गांवों की संस्कृति, स्थानीय खान-पान और अप्रतिम बर्फीली चोटियों का नजारा देख सकते हैं। यह ट्रेक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो भीड़ से दूर प्रकृति के बीच कुछ दिन बिताना चाहते हैं।