फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की इस जगह के नजारे देखते रह जाएंगे...जन्नत से कम नहीं है ये खूबसूरत स्थान

Wed, 14 Oct 2020 10:48 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है- फाइल फोटो - फोटो : social media
हिमाचल भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। दुनियाभर के पर्यटक हिमाचल घूमने के लिए आते हैं। यहां के खूबसूरत नजारे मन मोह लेते हैं। हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है, शिमला इस खूबसूरत राज्य की राजधानी है। आज हम आपको हिमाचल की एक खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। हिमाचल की ये जगह किसी जन्नत से कम नही है। आइए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
चंबा बेहद ही खूबसूरत जगह है- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चंबा
  • चंबा बेहद ही खूबसूरत जगह है। चंबा का मौसम काफी सुहाना रहता है। मान्यताओं के अनुसार चंबा शहर का नाम वहां की राजकुमारी चंपावती के नाम पर पड़ा है। चंबा की खूबसूरती देखते ही बनती है।
अगली स्लाइड्स में जानिए चंबा के खूबसूरत स्थानों के बारे में...
विज्ञापन

3 of 6
चंपावती मंदिर यहां के प्रमुख मंदिरों में से एक है- फाइल फोटो - फोटो : social media
चंपावती मंदिर
  • चंपावती मंदिर यहां के प्रमुख मंदिरों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि शिक्षा के लिए राजकुमारी चंपावती हर दिन एक साधु के पास जाती थी। राजकुमारी के रोजाना जाने पर राजकुमार को शक होने लगा और वो एक दिन राजकुमारी के पीछे-पीछे आश्रम तक जा पहुंचा। वहां राजकुमार को कोई नहीं मिला। परंतु राजकुमार को शक करने की सजा मिली और उससे उसकी बेटी छीन ली गई। प्रायश्चित करने के लिए आसमान में आकाशवाणी हुई कि राजा को यहां पर एक मंदिर बनवाना होगा। तब राजा ने चौगान मैदान के पास एक सुंदर मंदिर का निर्माण करवाया। इस मंदिर को चमेसनी देवी के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें चंबा के आसपास कुल 75 प्राचीन मंदिर हैं। 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चौगान
  • चंपावती मंदिर के पास में एक विशाल मैदान है, जिसे "चौगान" कहा जाता है। चौगान को चंबा शहर का दिल भी कहा जाता है। पहले ये मैदान काफी बड़ा हुआ करता था, परंतु बाद में इसे पांच हिस्सों में बांट दिया गया। अब यहां पर मुख्य मैदान के अलावा चार छोटे- छोटे मैदान भी हैं। चौगान मैदान में जुलाई के महीने में चंबा का सबसे मशहूर मेला पिंजर मेला लगता है।
विज्ञापन

5 of 6
चंबा का भूरि सिंह संग्राहलय छोटा है, परंतु इसका प्रबंधन बेजोड़ है- फाइल फोटो - फोटो : social media
भूरि सिंह संग्राहलय
  • चंबा का भूरि सिंह संग्राहलय छोटा है, परंतु इसका प्रबंधन बेजोड़ है। भूरि सिंह संग्राहलय के प्रथम तल पर मिनिएचर पेंटिंग की सुंदर गैलरी है। इस संग्रहालय में गुलेर शैली की बनी पेंटिंग लगाई गई हैं और यहां पर ब्लैक एंड वाइट तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कालाटॅाप वन्य अभ्यारण्य
  • कालाटॅाप वन्य अभ्यारण्य डलहौजी और खजियार के रास्ते में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह अभ्याराण्य चारों तरफ से पहाडियों से घिरा हुआ है। इस जगह का वातावरण बहुत शांत है। इस जगह की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां पर स्वदेशी पक्षियों की प्रजातियों जैसे तीतर, यूरेशियन और ग्रे-हेडेड कैनरी देखने को मिलते हैं। रावी नदी इस खूबसूरत जगह में चार चांद लगाने का काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें