नैनी झील
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल
अयोध्या से नैनीताल की दूरी 532 किलोमीटर है। नैनीताल उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन है जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। नैनीताल ऊंचे पहाड़ों और मनमोहक झील-झरनों के बीच स्थित सुंदर हिल स्टेशन है, जिसकी खूबसूरती देवदार के पेड़ और घने हरे-भरे मैदान बढ़ाते हैं। नैनीताल में नैनी झील, नैना देवी मंदिर, केव गार्डन, टिफिन टॉप और हिमालयन व्यू पॉइंट घूम सकते हैं। यहां ट्रेकिंग के साथ पैराग्लाइडिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।