फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Famous Temples in Noida: ये हैं नोएडा के प्रसिद्ध मंदिर, भक्ति के साथ ही मिलती है मन को शांति

Sun, 26 Jan 2025 01:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां नोएडा के कुछ प्रमुख मंदिरों की सूची दी गई है, जहां आप 26 जनवरी, वसंत पंचमी, मौनी अमावस्या या महाशिवरात्रि के मौके पर पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं कि नोएडा में कहां-कहां स्थित हैं ये मंदिर।
विज्ञापन
1 of 6
अक्षरधाम मंदिर - फोटो : Istock
Famous Temples In Noida : उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक नोएडा है जो राजधानी दिल्ली से सटा हुआ है। नोए़डा में अधिकतर शिक्षा और नौकरी के लिए दूसरे शहरों से लोग आते हैं। नोएडा में कई मशहूर मंदिर हैं जो आध्यात्मिक शांति और भक्ति का केंद्र हैं। ये मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं बल्कि अपनी वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए भी प्रसिद्ध हैं। यदि आप नोएडा में हैं, तो इन मंदिरों में दर्शन जरूर करें और यहां के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का अनुभव करें। यहां नोएडा के कुछ प्रमुख मंदिरों की सूची दी गई है, जहां आप 26 जनवरी, वसंत पंचमी, मौनी अमावस्या या महाशिवरात्रि के मौके पर पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं कि नोएडा में कहां-कहां स्थित हैं ये मंदिर।
 
विज्ञापन

2 of 6
नोएडा का इस्कॉन मंदिर - फोटो : instagram
इस्कॉन मंदिर, नोएडा

नोएडा के सेक्टर 33 में इस्कॉन मंदिर है, जिसका नाम श्री श्री राधा गोविंद मंदिर है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी को समर्पित ये मंदिर सेक्टर 33 में बना हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित यह मंदिर भक्ति और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां नियमित कीर्तन, भजन और प्रवचन होते हैं। जन्माष्टमी और श्री कृष्ण लीला के त्योहार यहां बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। मंदिर परिसर में रेस्टोरेंट भी है, जहां शुद्ध सात्विक भोजन मिलता है।  इस मंदिर में अध्यात्म से जुड़ने, राधा कृष्ण के दर्शन करने और सुकून महसूस करने के लिए जा सकते हैं। साथ ही इसका भव्यता और सुंदरता का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नोएडा का श्री हनुमान मंदिर - फोटो : instagram
श्री हनुमान मंदिर, नोएडा

भगवान हनुमान को समर्पित यह मंदिर मंगलवार और शनिवार को भक्तों से भरा रहता है। भक्तजन यहां संकटमोचन हनुमान से आशीर्वाद लेने आते हैं।  यहां हनुमान चालीसा का नियमित पाठ और प्रसाद वितरण होता है।  मंदिर सेक्टर 22 में स्थित है।

4 of 6
नोएडा का श्री साईं बाबा मंदिर - फोटो : instagram
श्री साईं बाबा मंदिर, नोएडा

नोएडा के सेक्टर 40 में श्री साईं बाबा मंदिर बना हुआ है जहां हर गुरुवार को भक्तों का भारी जमावड़ा लगता है। यहां भजन-कीर्तन और साईं बाबा की आरती प्रमुख आयोजन हैं।  

Foreign Like Places: महज कुछ हजार रुपये खर्च करके भारत की इन जगहों पर देखें इंग्लैंड-स्विट्जरलैंड जैसा नजारा
विज्ञापन

5 of 6
कालीबाड़ी मंदिर नोएडा - फोटो : Facebook
कालीबाड़ी मंदिर, नोएडा

नोएडा सेक्टर 26 में स्थित मंदिर देवी काली को समर्पित है और बंगाली समुदाय के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। दुर्गा पूजा और काली पूजा के समय यहां विशेष आयोजन होते हैं। मंदिर के पास एक शांत वातावरण और बगीचा है, जो ध्यान और प्रार्थना के लिए उपयुक्त है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नोएडा का जगन्नाथ मंदिर - फोटो : instagram
जगन्नाथ मंदिर, नोएडा

भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा को समर्पित एक मंदिर नोएडा सेक्टर बना में बना हुआ है। यह मंदिर ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर से प्रेरित है। रथ यात्रा यहां प्रमुख उत्सव के रूप में मनाई जाती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें