फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवलॉक बीच पर पार्टनर के साथ करें ढेर सारी मस्ती, गर्मी में बेहद खूबसूरत लगती है यह जगह

Mon, 20 May 2019 02:28 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इन गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अंडमान में मौजूद हैवलॉक आईलैंड बेस्ट डेस्टिनेशन है। छोटे-छोटे द्वीपों और कई पर्यटन आकर्षणों से अंडमान घिरा हुआ है। दुनिया का सबसे पसंदीदा हनीमून और छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है अंडमान। 
विज्ञापन

2 of 5
 अंडमान में मौजूद सबसे लोकप्रिय द्वीप में से एक है हैवलॉक द्वीप। इस जगह का नाम अंग्रेज हुकूमत के प्रधान हेनरी हैवलॉक के नाम पर रखा गया है। हैवलॉक अंडमान का प्रमुख पर्यटक स्थल है। यहां हर साल हजारों सैलानी आते हैं। पोर्ट ब्लेयर से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैवलॉक द्वीप के लिए पोर्ट ब्लेयर से दो या तीन बार नियमित समय पर फेरी की सेवा दी जाती है। इस फेरी के टिकट की कीमत पांच से आठ अमेरिकी डॉलर के आसपास है।
विज्ञापन

3 of 5
सैर करते हुए हैवलॉक द्वीप बहुत ही सुंदर लगता है। आप यहां के समुंद्री तट, तटों पर बसे छोटे होटल से भी पूरे द्वीप का नजारा ले सकते हैं और कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। 

4 of 5
राधा नगर तट की सफेद रेत, समुंद्र का पानी और यहां के लजीज सी-फूड के जरिए आप दोपहर अच्छे से गुजार सकते हैं। राधा नगर तट से थोड़ी ही दूरी पर एलिफेंट तट है जो एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हैवलॉक द्वीप पर आए सैलानियों को यहां की स्कूबा डाइविंग बहुत पसंद आती है। हैवलॉक द्वीप पर स्कूबा डाइविंग बहुत ही किफायती है और यहां डायवर्स के लिए भी डाइविंग की सुविधा उपलब्ध है। हैवलॉक द्वीप पर स्कूबा डाइविंग के अलावा ट्रैकिंग भी बहुत लोकप्रिय है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें