Punjab Haunted Places: इन दिनों मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार पर उठे विवादों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या भूत-प्रेत होते हैं। क्या कोई अदृश्य शक्तियां लोगों को प्रभावित करती हैं? इस तरह के सवाल समय समय पर उठें हैं। हालांकि जो इसे मानते हैं, वह कहीं न कहीं डर को भी महसूस करते हैं। वहीं जो लोग भूत प्रेत या आत्माओं में विश्वास नहीं करते, वह इसे एक रोमांचक विषय की तरह लेते हैं और ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जो भूतहा या डरावनी मानी जाती हैं। घूमने का शौक रखने वाले या रोमांच पसंद करने वाले डरावने स्थलों पर जाना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी जगह को घूमना चाहते हैं तो पंजाब के सफर की योजना बनाएं। पंजाब अपनी संस्कृति, हरे भरे खेतों, पारंपरिक परिधानों और लजीज खाने के लिए प्रसिद्ध है। पंजाब काफी खूबसूरत राज्य है, जहां प्रतिदिन सैलानी घूमने पहुंचते हैं। हालांकि इस राज्य में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के साथ ही कुछ ऐसी रहस्यमयी जगहें भी हैं, जहां जाने से लोग डरते हैं। आइए जानते हैं पंजाब की सबसे डरावनी और भुतहा जगहों के बारे में।