गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर
- फोटो : instagram
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गोला तहसील में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर गोला गोकर्णनाथ स्थित है। इसे छोटा काशी भी कहते हैं। मान्यता है कि लंकापति राजा रावण जब भगवान शिव को लेकर लंका जा रहे थे, तो इस स्थान पर उन्होंने भोलेनाथ को रख दिया था, बाद में वह शिवलिंग को जमीन से हिला भी नहीं पाए। गुस्से में रावण ने अंगूठे से शिवलिंग को दबा दिया। आज भी यहां स्थित शिवलिंग पर रावण के अंगूठे का निशान है।