फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haj Yatra 2023: हज यात्रा पर कब और कैसे जा सकते हैं आप? जानिए डिटेल में

Sat, 11 Mar 2023 05:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हज यात्रा के लिए आवेदन 10 फरवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर मुफ्त ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन, कब और कैसे हज यात्रा पर जा सकता है।
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hajj Yatra 2023: रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है। यह मुस्लिमों की आस्था से जुड़ा पर्व है। जिसमें एक महीने के पाक दिनों में रोजा रखा जाता है और ईद मनाई जाती है। मुस्लिमों की आस्था से जुड़ा एक और खास मौका आने वाला है। दरअसल यत्र यात्रा के लिए आवेदन फार्म भी आ गये हैं। साथ ही हज यात्रा शुरू होने की तारीख की भी घोषणा हो गई है। हज यात्रा पर जाना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन करा लें। हज यात्रा के लिए आवेदन 10 फरवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर मुफ्त ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन, कब और कैसे हज यात्रा पर जा सकता है।

विज्ञापन


कब शुरू होती है हज यात्रा

इस्लामी चंद्र कैलेंडर के मुताबिक, बारहवें और अंतिम महीने धू अल-हिज्जा के 8वें दिन से हज यात्रा शुरू होती है। इस साल हज यात्रा की शुरुआत 26 जून से हो रही है, जो कि 1 जुलाई तक चलेगी। पिछले 2 वर्षों में कोरोना के कारण हज यात्रा में कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए। पिछले साल सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए विदेशी यात्रियों पर पाबंदी लगा दी थी, हालांकि मक्का मदीना में प्रतीकात्मक तौर पर हज यात्रा चली। इस वर्ष सऊदी अरब में इन प्रतिबंधों को हटा दिया है।

हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म की कीमत

हज नीति 2023 के तहत हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से घोषित किया गया है कि हज यात्रा के लिए जारी फॉर्म बिल्कुल मुफ्त हैं। हाजी यानी जो भी हज पर जाना चाहते हैं, वह आवेदन मुफ्त में कर सकते हैं। इसके साथ ही हाजियों के लिए हर तरह की सुविधा के लिए देशभर में 25 पॉइंट स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


हज आवेदन के लिए जरूरी बातें

अगर आप हज यात्रा के लिए आवेदन कर रहे हैं तो स्वीकृत कोविड 19 वैक्सीन डोज लगा होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक के पास पासपोर्ट होना चाहिए। सफेद बैकग्राउंड के साथ लेटेस्ट पासपोर्ट फोटो, कैंसिल चेक की कॉपी और पते का प्रमाणपत्र की कॉपी आवेदन के साथ अपलोड करनी होगी।

कौन जा सकता है हज ?

इस वर्ष हज यात्रा के लिए वीआईपी कोटा खत्म कर दिया गया है। प्राथमिकता 70 साल से अधिक आयु के हज यात्रियों को दी जाएगी। साथ ही हज यात्रा जितनी संभव हो सके सस्ती रहे, इसका भी ध्यान दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें