फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurudwara In Delhi: दिल्ली के 5 गुरुद्वारे जहां गुरु नानक जयंती पर जरूर जाएं

Wed, 05 Nov 2025 11:50 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guru Nanak Jayanti 2025: गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर श्रद्धालु देशभर से दिल्ली के प्रमुख गुरुद्वारों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ प्रमुख गुरुद्वारे जहां आप भी इस गुरुपर्व पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गुरुद्वारा - फोटो : अमर उजाला

Famous Gurudwara In Delhi: आज गुरुनानक देव की जयंती है, जिसे सिख धर्म में गुरुपर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग गुरुद्वारा या सिख तीर्थ स्थलों पर जाते हैं और कीर्तन भजन करते हैं। जगह जगह लंगर का आयोजन होता है। राजधानी दिल्ली में भी गुरुपर्व की गूंज सुनाई देती है। गुरु नानक जयंती के अवसर पर शहर का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग जाता है। इस दिन राजधानी के गुरुद्वारे सुनहरे दीयों, फूलों और भक्ति के सुरों से जगमगा उठते हैं।

, सिख धर्म के पहले गुरु गुरु नानक देव जी ने समानता, करुणा और सत्य के मार्ग का संदेश दिया था। उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धालु देशभर से दिल्ली के प्रमुख गुरुद्वारों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ प्रमुख गुरुद्वारे जहां आप भी इस गुरुपर्व पर जा सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गुरुद्वारा बंगला साहिब - फोटो : instagram
गुरुद्वारा बंगला साहिब

दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख गुरुद्वारा कनॉट प्लेस में स्थित है। गुरुद्वारा बंगला साहिब नाम का यह पवित्र स्थल गुरु हर किशन जी को समर्पित है। यहां की शांत झील और सुंदर सजावट भक्तों को शांति प्रदान करती है। गुरु नानक जयंती पर यहां कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन होता है, जहां सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र होते हैं। भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण यहां पवित्र सरोवर का पानी है जिसे अमृत कहते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
शीश गंज साहिब - फोटो : Instagram
गुरुद्वारा शीश गंज साहिब

चांदनी चौक में गुरुद्वारा शीश गंज साहिब स्थित है जो दिल्ली के सबसे पुराने गुरुद्वारों में से एक है। यह गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर के बलिदान को समर्पित है। गुरु नानक जयंती के दिन यहां का माहौल भक्तिमय हो जाता है। यहां संगत में हिस्सा लेने और कीर्तन सुनने के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं।

4 of 5
गुरुद्वारा नानक पियाओ साहिब - फोटो : Instagram
गुरुद्वारा नानक पियाओ साहिब

दिल्ली के मॉडल टाउन में गुरुद्वारा नानक पियाओ साहिब है। यह गुरुद्वारा गुरु नानक देव जी की यात्रा के समय की याद दिलाता है। कहते हैं कि जब गुरु नानक दिल्ली आए थे, तो यहां उन्होंने जरूरतमंदों को पानी पिलाया था। इसलिए इसे नानक पियाओ कहा जाता है। गुरु नानक जयंती पर यहां विशेष संगत का आयोजन होता है और लंगर सेवा में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरुद्वारा दमदमा साहिब - फोटो : Instagram
गुरुद्वारा दमदमा साहिब

गुरु गोबिंद सिंह को संबंधित गुरुद्वारा भी दिल्ली में स्थित है। राजधानी के हौज खास में गुरुद्वारा दमदमा साहिब है। इसे दमदमा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां गुरु ने ठहराव लिया था। गुरु नानक जयंती पर यहां भव्य कीर्तन दरबार और सेवा का आयोजन होता है, जिसमें कई श्रद्धालु शामिल होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें