फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Glowcation Travel: इस गर्मी ग्लो-केशन का ट्रेंड, इन 5 जगहों पर चमक उठेगा चेहरा!

Mon, 20 Apr 2026 03:38 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Hidden Places for Summer Travel India: Glow-cation एक ट्रैवल ट्रेंड है, जिसमें लोग ऐसी जगहों पर छुट्टियां बिताते हैं जहां नेचुरल वातावरण, शांति और हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए मानसिक और त्वचा की सेहत को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
1 of 7
ग्लोकेशन - फोटो : AI

Glowcation Trend Kya Hai? क्या आप भी वही घिसी-पिटी भीड़भाड़ वाली छुट्टियों से थक चुके हैं? 2026 में ट्रैवल का तरीका बदल गया है। अब लोग ऐसे सफर पर जाना पसंद करते हैं, जहां वह सिर्फ फोटो नहीं खिंचवाते, बल्कि अपने मन और त्वचा दोनों को रीसेट कर सकें। यही है नया ट्रैवल ट्रेंड Glow-cations। यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, खासकर उन लोगों के बीच जो छुट्टियों में रिलैक्श होने के साथ ही स्वास्थ्य और खूबसूरती का भी ख्याल रखना चाहते हैं। 

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और तनाव का असर सिर्फ हमारे दिमाग पर ही नहीं, बल्कि हमारी त्वचा पर भी साफ दिखने लगा है। ऐसे में ग्लोकेशन एक परफेक्ट ब्रेक बनकर सामने आया है, जहां आप नेचर के बीच जाकर खुद को डिटॉक्स कर सकते हैं।

भारत में कई ऐसी अनदेखी जगहें हैं, जहां की ताजी हवा, प्राकृतिक वातावरण और शांत माहौल आपके मन को सुकून देता है और आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो वापस लाने में मदद करता है। अगर आप भी इस गर्मी कुछ अलग और हेल्दी यात्रा अनुभव चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे भारत की 5 ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप ग्लो-केशन का मजा ले सकते हैं। साथ ही ये भी जानिए कि यात्रा के इन नए ट्रेंड ग्लोकेशन का मतलब क्या होता है। 

विज्ञापन

2 of 7
ग्लोकेशन क्या है - फोटो : AI

ग्लोकेशन का है?
 

Glow-cation एक नया ट्रैवल ट्रेंड है जो वेलनेस और ट्रैवल का मिश्रण है। ग्लो-केशन का मतलब है ऐसी यात्रा जहां आपका ध्यान केवल आराम, अच्छी नींद और स्किन केयर पर हो। नाम से ही स्पष्ट है ग्लो यानी त्वचा की चमक या निखार के लिए यात्रा करना।  इसमें लोग ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां प्रदूषण कम हो, नेचर के करीब रहकर मानसिक शांति और स्किन हेल्थ को बेहतर किया जा सके।

विज्ञापन

3 of 7
वर्कला केरल - फोटो : AI

ग्लोकेशन पर कहां जाएं 

वर्कला या मुन्नार, केरल

केरल में वर्कला या मुन्नार ग्लोकेशन के लिए बेस्ट जगह हैं। यहां के आयुर्वेदिक रिसॉर्ट्स में मिलने वाले मसाज और हर्बल डाइट आपके चेहरे पर वो ग्लो ले आएंगे जो महंगा फेशियल भी नहीं दे सकता। प्रकृति के करीब ये जगहें आपके मन और त्वचा दोनों सकारात्मक असर डाल सकते हैं।

4 of 7
तीर्थन वैली - फोटो : AI

तीर्थन वैली

प्रकृति का सुकून पाने के लिए हिमाचल प्रदेश की तीर्थन वैली जाएं। हिमाचल की यह शांत घाटी भीड़-भाड़ से दूर है। यहां की साफ हवा और प्राकृतिक सुंदरता आपके मन को रिलैक्स करती है और त्वचा को फ्रेश बनाती है।
 

विज्ञापन

5 of 7
माजुली आईलैंड - फोटो : AI
माजुली द्वीप

यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है जो कि असम में स्थित है। ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित यह द्वीप अपनी सादगी और प्राकृतिक माहौल के लिए जाना जाता है। यहां की ऑर्गेनिक लाइफस्टाइल आपकी स्किन और माइंड दोनों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

6 of 7
गोकर्ण - फोटो : AI
गोकर्ण

गोकर्ण कर्नाटक में एक प्रसिद्ध तटीय शहर है। यहां के खूबसूरत तटों के कारण इसे 'दक्षिण का काशी' भी कहते हैं। गोकर्ण में आप शांत बीच का अनुभव ले सकते हैं। गोवा की भीड़ से दूर, गोकर्ण के शांत बीच ग्लोकेशन के लिए परफेक्ट हैं। यहां का स्वच्छ पर्यावरण और सागर की हवा आपको तरोताजा कर देती है। हालांकि यहां का मौसम सामान्यत: गर्म रहता है। इसलिए पैकिंग करते समय हल्के आराम दायक सूती कपड़े, कैप और अच्छी सनस्क्रीन रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जीरो वैली - फोटो : AI

जीरो वैली

अरुणाचल प्रदेश में स्थित जीरो वैली एक शांत और बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। गर्मियों में आप यहां सुकून और प्राकृतिक खूबसूरती देखने आ सकते हैं। जीरो वैली की हरियाली आपको नेचर से जोड़ती है और मानसिक शांति के साथ स्किन रिफ्रेशमेंट भी देती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें