फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन जगहों पर आजादी से घूम सकती हैं लड़कियां,नहीं है कोई खतरा

Mon, 17 Dec 2018 07:26 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अब समय बदल गया है - फोटो : pixabay
एक वक्त ऐसा था, जब लड़कियां स्कूल कॉलेज और दफ्तर से घर वापस आती थी। उन्हें पर्दे में रखा जाता था। अब समय बदल गया है लड़कियां पर्दे में रहना पसंद नहीं करती उन्हें भी आजादी के साथ जीना अच्छा लगता है। पढ़ना, फिर जॉब करना और अपनी पसंद की जगहों पर घूमना उनका शौक होता जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में लड़कियां अकेले और बेखौफ होकर घूम सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
इस जगह पर आप अकेले घूम सकती हैं - फोटो : pixabay
उत्तराखंड की हसीन वादियों में ऋषिकेश एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है। यहां के प्राचीन मंदिर और पवित्र गंगा की धारा को देखने देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। इस जगह पर लड़कियां अकेले घूम सकती हैं। यहां की रीवर राफ्टिंग, राम झूला और गंगा आरती में शामिल होना बहुत अच्छा अनुभव होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
fjdgkfdgkfld - फोटो : pixabay
गंगटोक सिक्कम की राजधानी है। यहां की पहचान खूबसूरत मठों से है। प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा वहां और भी बहुत खूबसूरत चीजे हैं,जैसे कंचनजंघा की पहाड़ियां। यह पर्यटकों के लिए सबसे शानदार जगह है। यहां की खूबसूरती से रूबरू होने आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं। वैसे दिसंबर में जाने पर यहां के स्थानीय पर्व और वहां के खान पास तो नजदीक से जानने का मौका मिलता है। 

4 of 5
मनाली को खूबसूरती का खजाना कहते हैं - फोटो : pixabay
मनाली को खूबसूरती का खजाना कहते हैं। इस छोटे से शहर को कुदरत बहुत खूबसूरती से सजाया है। किसी भी मौसम में यहां के खूबसूरती का लुत्फ उठाया जा सकता है। यहां आप तीन के ट्रीप का मजा अकेले उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुजरात का कच्छ अकेले घूमने के लिए बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है - फोटो : pixabay
गुजरात का कच्छ अकेले घूमने के लिए बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है। अक्टूबर के समय यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। यहां सफेद रेत और सुंदर से झोपड़ियों में आप समय बीता सकते हैं। खास बात यह है कि यहां की रात चांदनी होती है और यहां आप सुकून के कुछ पल बीता सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें