गंगा विलास क्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
इन जगहों की सैर कराएगा गंगा विलास क्रूज
क्रूज अपने गंतव्य तक पहुंचने में लगभग दो महीने यानी 51 दिन का समय लेगा, जिसमें 50 पर्यटन स्थलों को कवर किया जाएगा। यात्रियों को भारत से बांग्लादेश तक 27 नदियों से गुजरना होगा। इस दौरान पर्यटक कई विश्व धरोहर स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों को घूम सकेंगे। उन्हें बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी शहर घूमने का मौका मिलेगा।