Friendship Day 2025 Girls Gang Trip: इस वर्ष 3 अगस्त 2025 को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। ऐसे में आपको वीकेंड मिल जाता है, जिसमें आप दोस्तों संग कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दोस्ती और सफर दोनों ही जिंदगी को खूबसूरत बनाते हैं और जब ये दोनों एक साथ हों, तो उसका मजा ही कुछ और होता है।
फ्रेंडशिप डे पर घूमने के लिए कई सारे विकल्प है, जहां आप दोस्तों संग जाकर मस्ती कर सकते हैं। लेकिन यात्रा से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, खासकर अगर लड़कियों का ग्रुप सफर पर जा रहा हो तो। इस दिन अगर कुछ सहेलियां या लड़कियां एक साथ अपनी पहली गर्ल गैंग ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो थोड़ी प्लानिंग और समझदारी बेहद जरूरी है। क्योंकि जितनी प्यारी दोस्ती की ट्रिप होती है, उतनी ही जल्दी मूड खराब भी हो सकता है, खासकर अगर ये 10 बातें ध्यान ना रखी जाएं।