फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakes To Visit In Monsoon: मानसून में जरूर करें इन पांच खूबसूरत झीलों की यात्रा, यहां कुदरत खुद करती है स्वागत

Sat, 05 Jul 2025 01:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Most Beautiful Lakes in India: यहां बारिश के मौसम में पानी और पहाड़ मिलकर एक जादुई नजारा बना देते हैं जो आपके सफर को यादगार बना सकती हैं। मानसून में घूमिए भारत की ये 5 झीलें, जहां कुदरत करती है जादू।
विज्ञापन
1 of 6
देश की सबसे खूबसूरत झीलें - फोटो : Adobe
Best Beautiful Lakes To Visit In Monsoon: मानसून सिर्फ बारिश नहीं लाता, बल्कि हरियाली, ठंडक और एक ऐसी ताजगी लाता है जो यात्रा को और भी रोमांचक बना देती है। मानसून में कुछ जगहों पर जाना खतरनाक हो सकता है तो कुछ ऐसे स्थल भी हैं, जहां बारिश के मौसम में खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। इन स्थलों पर गर्मी के मौसम या सर्दियों में घूमने स् ज्यादा आनंद बरसात के मौसम में पहुंचने पर उठाया जा सकता है। अगर आप इस मानसून में कुछ खास देखना चाहते हैं तो भारत की झीलों की ओर रुख करें। बरसात के मौसम में आप भारत की पांच खूबसूरत झीलों की सैर के लिए जा सकते हैं। यहां बारिश के मौसम में पानी और पहाड़ मिलकर एक जादुई नजारा बना देते हैं जो आपके सफर को यादगार बना सकती हैं। मानसून में घूमिए भारत की ये 5 झीलें, जहां कुदरत करती है जादू।
विज्ञापन

2 of 6
डल झील श्रीनगर, कश्मीर - फोटो : Adobe
भारत की सबसे सुंदर झीलें मानसून में घूमने के लिए

डल झील, श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां के श्रीनगर की डल झील देश की सबसे खूबसूरत और पर्यटन के लिहाज से विश्व प्रसिद्ध झीलों में से एक है। मानसून में डल झील और भी निखर जाती है। इस मौसम में शिकारे की सवारी और चारों ओर बर्फीले पहाड़ों का नजारा इसे स्वप्निल बना देता है। 
विज्ञापन

3 of 6
लोकटक झील मणिपुर - फोटो : Adobe
लोकटक झील, मणिपुर

ये भारत की एकमात्र तैरती हुई झील है। मानसून में यहां के ताजगी भरे दृश्य और लोक संस्कृति का अनुभव अनोखा होता है। लोकटक झील मणिपुर में स्थित भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। यहां तैरते हुए द्वीप,दुनिया के एकमात्र तैरते हुए राष्ट्रीय उद्यान के लिए प्रसिद्ध है। 

4 of 6
पिछोला लेक उदयपुर - फोटो : Adobe
पिछोला झील, उदयपुर

राजस्थान का उदयपुर झीलों की नगरी माना जाता है। यहां की पिछोला झील अपनी खूबसूरती के लिए लोकप्रिय है। बारिश के पानी से लबालब ये झील उदयपुर के महलों और झीलों के शहर को और भी रोमांटिक बना देती है।
विज्ञापन

5 of 6
नैनी झील, नैनीताल - फोटो : Adobe
नैनी झील, नैनीताल

उत्तराखंड के बजट फ्रेंडली और लोकप्रिय हिल स्टेशन नैनीताल में भी पहाड़ों के बीच नैनी झील स्थित है। यहां बारिश में पहाड़ों से गिरती बूंदें, धुंध से ढके झील के दृश्य और बोटिंग का आनंद इसे परियों जैसी जगह बना देते हैं। पहाड़ों के बीच नैनी झील में बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं और आसपास के खूबसूरत दृश्यों को देख खुश हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चिलिका लेक उड़ीसा - फोटो : Instagram
चिल्का झील, ओडिशा

ओडिशा की चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। मानसून में यहां रंगीन पक्षी, डॉल्फिन और खूबसूरत आइलैंड्स देखने को मिलते हैं। यह झील एशिया का दूसरा सबसे बड़ा लैगून भी है। चिल्का लेक एक लोकप्रिय स्थान है जहां आप बोटिंग, पक्षी देखने, डाॅल्फिन देखने और स्थानीय संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें