फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के खूबसूरत और रोमांटिक शहर, यहां करें अपने वैलेंटाइन को प्रपोज

Thu, 07 Feb 2019 12:06 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
relationship
घूमने-फिरने का शौक हर किसी को होता है। अक्सर लोग नई-नई जगहों पर घूमने की प्लानिंग करते रहते हैं, ऐसे में हम आपको कुछ खास शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की फिजाओं में खूबसूरती नजर आती है तो वहीं पर्यटक इस शहर को  रोमांटिक शहर के नाम से भी बुलाते हैं। तो आइए जानते हैं उन खास शहरों के बारे में.
विज्ञापन

2 of 5
एफिल टावर - फोटो : social media
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है पेरिस का जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। कुछ लोग इसे सिटी ऑफ लव के नाम से भी जानते हैं। ज्यादातर लोग शहर की शान एफिल टावर का दीदार करने के लिए आते हैं। इसका निर्माण 1889 में हुआ था। टावर के सबसे ऊपरी माले पर पहुंचने के लिए आपको 1,665 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। 
विज्ञापन

3 of 5
रोम - फोटो : social media
दुनिया के एक और खूबसूरत शहर में नाम आता है, इटली के रोम का यह शहर बेहद ही खूबसूरत है। यह पूरी दुनिया में अपने वास्तुशिल्प के लिए मशहूर है साथ ही लोगों को यहां का फैशन भी बहुत पसंद आता है। यह दुनिया का जीवंत शहर भी कहा जाता है। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।

4 of 5
vanish - फोटो : social media
जब बात हो रही है रोमांटिक शहर की उसमें वेनिस का नाम न आए ऐसा नहीं हो सकता है। वेनिस जैसा खूबसूरत शहर पूरी दुनिया में कहीं नहीं हैं। कहते हैं इस शहर को खूबसूरती विरासत में मिली हुई है। इस शहर में आपको सड़के कम सुंदर नहरें ज्यादा दिखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
budapest - फोटो : social media
हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। कुछ लोग इसे डोनाउ की रानी भी कहते हैं। यहां आपको शाही महल और रोमांटिक गलियां देखने को मिलेगा। जहां आप एक बार जाने के बाद इसे कभी भूला नहीं पाओगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें