फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में स्नान ही नहीं अब क्रूज के सैर का भी ले सकते हैं मजा

Sun, 02 Dec 2018 05:00 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भोले की नगरी में अब क्रूज का लुफ्त उठाया जा सकता है - फोटो : amar ujala
बनारस जाने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। भोले की नगरी में अब क्रूज का लुफ्त उठाया जा सकता है। इस क्रूज में यात्री सवार होकर बनारस के घाटों का सफर तय करेंगे। इसके साथ ही सुबह शाम की गंगा आरती भी दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
क्रूज के आने के बाद यहां के लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा - फोटो : अमर उजाला
बनारस में स्नान ही नहीं अब क्रूज के सैर का भी ले सकते हैं मजाइस क्रूज के आने के बाद यहां के लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। घाट पर लोग लंबी कतार में क्रूज की सवारी करने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। यह लग्जरी सुविधांओं ये लैस है। इसका नाम अलकनंदा काशी है। इसमें एक साथ 60 लोग घूमने का आनंद उठा सकते हैं। इस दो मंजिले क्रूज में एयर-कंडिशन्स भी लगा हुआ है। जिससे किसी को किसी भी कारणवश असुविधा महसूस न हो।
विज्ञापन

3 of 5
इस क्रूज का इस्तेमाल पार्टी में भी किया जा सकता है। - फोटो : अमर उजाला
बता दें इस क्रूज का इस्तेमाल पार्टी में भी किया जा सकता है। पार्टी के लिए इसे पहले से बुकिंग करानी होगी। क्रूज एक बार में दो घंटे घूमाता है। जिसमें प्रतिव्यक्ति को 750 रुपय देने होंगे, साथ ही जीएसटी भी देना होगा।

4 of 5
पवित्र नगरी गंगा में खाने -पीने की चीजों को गिराकर गंदगी नहीं फैलानी - फोटो : अमर उजाला
इस शिप में यात्रा के दौरान कोई फूड आइटम ले जाने की अनुमति नहीं है। वहां के लोगों का मानना है पवित्र नगरी गंगा में खाने-पीने की चीजों को गिराकर गंदगी नहीं फैलानी। इसके अलावा क्रूज में बॉयो-टॉयलेट की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंपनी ने प्रधानमंत्री मोदी के स्टार्ट-अप इंडिया को क्रेडिट दिया - फोटो : अमर उजाला
इस क्रूज को बनाने वाली कंपनी ने प्रधानमंत्री मोदी के स्टार्ट-अप इंडिया को क्रेडिट दिया है। लोग इस क्रूज का लुफ्त उठा रहे हैं। वाराणसी के अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक का सफर और भी सुहाना हो गया है।बनारस में स्नान ही नहीं अब क्रूज के सैर का भी ले सकते हैं मजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें