फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश घूमने का है प्लान, तो इन भव्य मंदिरों में जरूर करें भगवान के दर्शन, दुनियाभर से आते हैं लोग

Mon, 22 Feb 2021 07:26 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया के प्रसिद्ध मंदिर - फोटो : Facebook/Zyad Suffee
भारत को अगर 'मंदिरों का देश' कहें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि यहां देवी-देवताओं के हजारों मंदिर हैं, जिनमें से कुछ नए हैं तो कुछ बेहद ही प्राचीन। लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं और ये सभी मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। आइए जानते हैं विदेशों में मौजूद उन भव्य मंदिरों के बारे में, जिन्हें देखकर शायद आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
मुरूगन टेंपल, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Facebook/Worldwide Hindu Temples ॐ
मुरूगन टेंपल, ऑस्ट्रेलिया 
  • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में स्थित इस भव्य मंदिर में भगवान मुरूगन विराजमान हैं। चूंकि भगवान मुरुगन को पहाड़ों का देवता माना जाता है, इसलिए इस मंदिर को भी न्यू साउथ वेल्स के पहाड़ों पर बनवाया गया है। सिडनी में रहने वाले हिंदू लोगों को इस मंदिर और भगवान के प्रति आस्था है। अगर आप कभी सिडनी जाएं तो  मुरूगन टेंपल जरूर जाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
मुन्नेस्वरम मंदिर, श्रीलंका - फोटो : Facebook/Lanka Tropical Wonders
मुन्नेस्वरम मंदिर, श्रीलंका 
  • श्रीलंका के मुन्नेस्वर गांव में स्थित यह एक भव्य और विशाल मंदिर है, जिसके परिसर में कुल पांच मंदिर हैं। इसमें भगवान शिव और मां काली का भी मंदिर है। मान्यता है कि भगवान राम ने रावण का वध करने के बाद इसी जगह पर भगवान शिव की आराधना की थी। इसलिए इस मंदिर को बेहद ही खास माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं और भगवान के दर्शन करते हैं। 

4 of 6
सागर शिव मंदिर, मॉरीशस  - फोटो : Facebook/Our Heritage
सागर शिव मंदिर, मॉरीशस 
  • मॉरीशस एक द्वीपीय देश है, जहां बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं और यह मंदिर उनके लिए एक पवित्र धार्मिक स्थल है। 2007 में बने इस मंदिर की खासियत ये है कि यहां भगवान शिव की 108 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा स्थापित है। हर साल यहां लाखों पर्यटक भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल - फोटो : Facebook/Worldwide Hindu Temples ॐ
पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल  
  • काठमांडू में बागमती नदी के किनारे स्थित यह मंदिर दुनिया के कुछ सबसे प्राचीन हिंदू मंदिरों में से एक है। यहां भगवान शिव के पशुपति रूप की पूजा की जाती है। यूनेस्को ने इस मंदिर को विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंकोरवाट मंदिर, कंबोडिया - फोटो : Facebook/Amazing Cambodia
अंकोरवाट मंदिर, कंबोडिया 
  • इसे दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर माना जाता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण कम्बुज के राजा सूर्यवर्मा द्वितीय ने 12वीं सदी में कराया था। इस विशाल मंदिर की खासियत ये है कि इसके चारों ओर एक गहरी खाई है, जिसकी लंबाई ढाई मील और चौड़ाई 650 फुट है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। यहां हर साल लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें