राजा राम मंदिर, ओरछा
- फोटो : instagram
राजाराम मंदिर
मध्य प्रदेश के ओरछा जिले में भगवान राम का भव्य मंदिर है। ये देश का इकलौता मंदिर है, जहां श्रीराम की पीजा राजा के रूप में की जाती है। यहां उन्हें श्रीराम, रामलला नहीं, बल्कि राजा राम के नाम से संबोधित किया जाता है। इस मंदिर में राजा राम को हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।
रामास्वामी मंदिर
तमिलनाडु में रामास्वामी मंदिर स्थित है। इस मंदिर को दक्षिण भारत की अयोध्या कहा जाता है। यहां भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ ही भरत और शत्रुघ्न की मूर्तियां भी स्थापित हैं और सभी की पूजा साथ में होती है।