फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 स्टार होटल से भी शानदार हैं भारत की ये 8 ट्रेनें, किराया-रूट जानकर आप भी लें राजशाही सैर का मजा

Wed, 26 Feb 2020 01:11 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
लग्जरी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
हमारे और आपके सफर के साथी भारतीय रेलवे का भी अपना एक लंबा सफर है। शुरुआत में जहां लोग अपना बोरिया-बिस्तर बांध कर छुकछुक करती ट्रेन पर सवार हो जाते थे, वहीं अब तो बुलेट ट्रेन की तैयारी हो रही है। पर्यटन के लिहाज से हमारा देश राजसी स्मारकों, शानदार पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर ट्रेनों में भी राजशाही सुविधाएं मिलने लगी हैं। देश की कई ऐसी लग्जरियस ट्रेनें हैं, जिनमें सफर करने का अपना ही रोमांच है। आप जब किसी ट्रिप की प्लानिंग करते हैं, तो ऐसी ट्रेन का चुनाव करते हैं, जिसमें कोई असुविधा न हो। लेकिन राजशाही सुविधाओं से लैस देश की इन लग्जरियस ट्रेनों की बात ही जुदा है। हम आपको बता रहे हैं देश की ऐसी ही शानदार ट्रेनों के बारे में:
विज्ञापन

2 of 9
File Photo
रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स 
भारत की लक्जरी ट्रेनों में से एक है रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स। आपको अगर राजस्थान के साथ-साथ आसपास के राज्यों की सैर करने का मन है, तो आपके लिए यह ट्रेन बिल्कुल परफेक्ट है। ट्रेन में एक व्यक्ति के लिए 8 दिन और 7 रातों का पैकेज टैरिफ 3.78 लाख रुपये से शुरू है।  अलग-अलग सुविधाओं के हिसाब से टैरिफ और भी ज्यादा है। इस ट्रेन में सुपर डीलक्स स्यूटस, डीलक्स सैलून, दो रेस्तरां बार, स्पा, बोर्ड रूम, वाई-फाई आदि तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
पैलेस ऑन व्हील्स
पैलेस ऑन व्हील्स
राजशाही सुविधाओं से भरपूर यह ट्रेन सितंबर से अप्रैल के दौरान चलती है। ट्रेन में 2 रेस्टोरेंट महाराजा और महारानी के साथ ही इसमें 1 बार और 4 सर्विस कारें हैं। ट्रेन में तीन तरह के केबिन- ट्रिपल बेड, डबल बेड और सिंगल बेड हैं। फुल एसी ट्रेन में 24 घंटे सर्विस के लिए पर्सननल खिदमतगार उपलब्ध होते हैं। इस ट्रेन में एटीएम और सेटेलाइट फोन जैसी सुविधा भी है। यह ट्रेन राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौरगढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर होते हुए आगरा की भी सैर कराती है।

4 of 9
Maharaja Express Train - फोटो : maharajas-express-india.com
महाराजा एक्सप्रेस
भारत की सबसे आलीशान ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस में आप खुद को महाराजा फील कर सकते हैं। यह चलता-फिरता आलीशान होटल है। इस ट्रेन का एक दिन का न्यूनतम किराया 36 हजार रुपये, जबकि अधिकतम किराया 1.12 लाख रुपये है। यह किराया बढ़ भी सकता है। इसमें डीलक्स केबिन, जूनियर सुइट, सुइटस और प्रेसिडेंशियल सुइट होते हैं।   
विज्ञापन

5 of 9
महाराजा एक्सप्रेस - फोटो : maharajas-express-india.com
डीलक्स केबिन और जूनियर सुइट में एक डबल बेड के साथ एलसीडी टीवी, बटलर सेवा, बाथरोब, वाई-फाई, एयर कंडीशन जैसी सेवाएं हैं। हर सुइट में कीमती फर्नीचर, सुन्दर और शिष्ट तरीके से की गई सजावट राजसी अनुभव देती है। वहीं प्रेसिडेनशियल सुइट में 2 बेडरूम, सोफे, लिविंग हॉल, डिनर के लिए जगह, बार, बाथ-टब जैसी चीजें मौजूद हैं। इन सभी चीजों के साथ यह सुइट एक राजा के कक्ष जैसा लगता है, जहां एक दिन यात्री राजसी ठाट-बाट के साथ अपना दिन व्यतीत कर सकता है। इस ट्रेन में हेरिटेज ऑफ इंडिया यात्रा, ट्रेज्रस ऑफ इंडिया यात्रा, जेम्स ऑफ इंडिया, इंडियन पैनोरमा यात्रा, इंडियन स्प्लेंडर यात्रा जैसे पैकेज उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
Golden Chariot - फोटो : Social Media
गोल्डन चेरियट
यह ट्रेन कर्नाटक, गोवा, केरल और तमिलनाडु के साथ पांडुचेरी के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को जोड़ती है। कर्नाटक के हम्पी में विदुल मंदिर है, जहां के पत्थर के रथ के नाम पर इस ट्रेन का नाम रखा गया है। इस ट्रेन में 18 कोच, 44 गेस्ट रूम हैं, जिसमें 84 यात्री यात्रा कर सकते हैं। नुकसान के कारण कर्नाटक सरकार ने इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि IRCTC थोड़ा-बहुत बदलाव करके मार्च, 2020 तक ट्रेन का संचालन शुरू कर देगा। गोल्डन चेरियट ट्रेन कर्नाटक, केरल, पुदुचेरी तथा अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों को कवर करती है। अब इस ट्रेन के द्वारा बांदीपुर, हम्पी, मैसूर, चिकमंगलूर, गोवा तथा बीजापुर जैसे स्थानों को कवर किया जा सकता है। 
विज्ञापन

7 of 9
Deccan Odyssey train - फोटो : Social Media
डेक्कन ओडिशी
शानदार ट्रेनों की लिस्ट में डेक्कन ओडिशी की बात ही अलग है। सुविधाओं के मामले में इसकी तुलना ट्रेन साउथ अफ्रीका के ब्लू ट्रेन और यूरोप के ओरिएंट एक्सप्रेस से होती है। यह ट्रेन मुंबई से चलकर रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, गोवा, बेलगाम, कोल्हापुर, पुणे, नासिक, औरंगाबाद, अजंता-एलोरा की सैर करते हुई मुंबई वापस लेकर आती है। इस ट्रेन में आपको स्पा, बार, सभी कमरों में टीवी, केवल कन्नेक्शन, सेलफोन, चैनल, म्यूजिक और फॉरेन एक्सचेंज जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ट्रेन का शानदार इंटीरियर, स्वदिष्ट खाना आपको अलग अनुभव देगा। सात दिनों के पैकेज वाली इस ट्रेन का सफर हर  बुधवार को मुंबई से शुरू होता है। 

8 of 9
विस्टाडोम ट्रेन
विस्टाडोम ट्रेन
हिम दर्शन एक्सप्रेस नाम से यह फेमस ट्रेन कालका-शिमला के बीच सैलानियों को कुदरत की अद्भुत नजारों को दिखाती है। शीशे की छत होने से इस ट्रेन से बाहर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। कालका-शिमला के बीच शीशे की छत वाली हिम दर्शन एक्सप्रेस में सात विस्टाडोम कोच (शीशे की छत के डिब्बे) जोड़े गए हैं। ट्रेन की स्पीड की 10-20 किलोमीटर प्रति घंटा है। ट्रेन के किराये की बात करें, तो एक यात्री को कालका से शिमला तक 630 रुपये खर्च करने होंगे। इस ट्रेन में सीटों को घुमाने की सुविधा है यानी किसी यात्री को विपरीत दिशा में मुंह कर नहीं बैठना होगा। यात्री इंजन की ओर सीट को घुमाकर बैठ सकते हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
रॉयल ओरिएंटल ट्रेन 
रॉयल ओरिएंट ट्रेन 
यह भारत की सबसे पुरानी लक्जरी ट्रेन है, जो ब्रिटिश शासन काल के दौरान ही साल 1855 में शुरू हुई थी। यह देश की राजधानी दिल्ली से होते हुए राजस्थान और गुजरात तक कई बड़े शहरों का सफर करती है। इस फाइव स्टार ट्रेन में कई तरह के केबिन और हर तरह के डिश बनाने वाले रेस्टोरेंट हैं। इसमें बार भी है तो लाइब्रेरी भी है। अपनी रुचि के अनुसार लोग इनका आनंद ले सकते हैं। इस ट्रेन का प्रतिदिन का औसतन किराया करीब 8000 रुपये हैं, जो पैकेज के अनुसार घटते-बढ़ते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें