रॉयल ओरिएंट ट्रेन
यह भारत की सबसे पुरानी लक्जरी ट्रेन है, जो ब्रिटिश शासन काल के दौरान ही साल 1855 में शुरू हुई थी। यह देश की राजधानी दिल्ली से होते हुए राजस्थान और गुजरात तक कई बड़े शहरों का सफर करती है। यह ट्रेन दिल्ली से चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जूनागढ़, वेरावल, सोमनाथ, गिर नेशनल पार्क, अहमदपुर, मांडवी, सरखेज, अहमदाबाद, जयपुर की सैर कराएगी।
- इस ट्रेन का प्रतिदिन का औसतन किराया करीब 8000 रुपये हैं।
- पैकेज के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है। फिलहाल मेंटेनेंस के कारण सेवा निलंबित है।
ट्रेन में सुविधाएं
- फाइव स्टार ट्रेन
- दो रेस्टोरेंट, बार, डिनर लॉन्ज
- गुजराती, राजस्थानी, चाइनीज खाना
- पत्र-पत्रिकाओं और किताबों की लाइब्रेरी
- कलर टीवी, म्यूजिक सिस्टम