फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी यात्रा को जायके के साथ बनाएं दिलचस्प, यहां के व्यंजन चख लिए तो भूल नहीं पाएंगे

Sat, 11 May 2019 06:59 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यात्राएं तब और सुखद हो जाती हैं जब आपके जुबान पर स्वादिष्ट भोजन का स्वाद चढ़ता है। कुछ यात्राएं बेस्ट डेस्टिनेशन के लिए याद रह जाती हैं तो कुछ यात्राएं स्वादिष्ट भोजन के लिए जीवनभर यादों के बक्से में बंद हो जाती हैं। खाना जो अपने आप में उसे क्षेत्र की पहचान है। खाने के लाखों लोग दिवाने हैं जो केवल अलग-अलग जगह का स्वाद चखने के लिए यात्रा पर निकल जाते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप बताए गए जगहों पर जाएं तो वहां कौन से व्यंजन का स्वाद चखें।
विज्ञापन

2 of 5
कश्मीर-रोगन जोश
अपनी हसीन वादियों और खूबसूरत झीलों के लिए दुनियाभर में मशहूर कश्मीर खाने को लेकर भी लोगों के बीच लोकप्रिय है। इसलिए आप जब भी कश्मीर की यात्रा पर निकलें तो यहां रोगन जोश का स्वाद जरुर चखें। 
विज्ञापन

3 of 5
हिमाचल प्रदेश
खूबसूरत ट्रैक, हसीन वादियां, ठंडी हवाएं कितना कुछ है जिसको देखने के लिए हिमाचल की यात्रा पर निकलना चाहिए। इसके अलावा यहां का लजीजदार व्यंजनों में से एक है भे जिसका स्वाद चखने के लिए फूडी यहां आने को मजबूर हैं। भे यानी की लहसुन-प्याज के साथ तैयार किए गए कमल ककड़ियों की ये सब्जी अपने स्वाद के लिए जानी जाती है।

4 of 5
उत्तराखंड
देवों की तपो भूमि मंदिरों और खूबसूरत पहाड़ों के लिए खूब जानी जाती है। लेकिन इसके अलावा उत्तराखंड अपने स्थानीय भोजन के लिए जाना जाता है। झंगोरा एक स्थानीय अनाज है जिसकी खीर गढ़वाल क्षेत्र में मेवे के साथ पकाई जाती है। अगर आपको इसका स्वाद चखना है तो चमोली आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिक्किम-मोमो
सिक्किम अपने बेस्ट डेस्टिनेशन के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है। यहां आपको स्वादिष्ट मोमो का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें