फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन जगहों पर होने वाले हैं फेस्टिवल, परिवार के साथ बिताएं यहां छुट्टियां

Tue, 30 Apr 2019 03:30 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मई-जून के महीने में गर्मी का तापमान और बढ़ता जाता है। ऐसे में घूमने वालों के लिए एक बहुत बड़ा चैलेंज होता है। लेकिन अगर आप इस मौसम में भी घूमने की हिम्मत रखते हैं तो आप के लिए कई सारे बेस्ट डेस्टिनेशन है, जहां आप ढेर सारे फेस्टिवल एंजॉय कर सकते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं अलग-अलग जगहों के बारे में जहां मई के महीने में ढेर सारे फेस्टिवल होने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मोआत्सु फेस्टिवल
नागालैंड में मई के पहले हफ्ते में इस फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। ये फेस्टिवल नागालैंड की एक जनजाति द्वारा मनाया जाता है। ये फेस्टिवल कृषि से जुड़ा हुआ है। इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के दौरान डांस, गाना व शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रम होते हैं। इस फेस्टिवल में सबसे खास होता है सांगपांगतू। जिसमें पुरुष और औरत नए-नए कपड़े पहनकर आग के किनारे बैठ जाते हैं और तरह-तरह के व्यंजन का लुत्फ उठाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
त्रिशूर पूरम महोत्सव
इस खास महोत्सव में भगवान शिव की पूजा की जाती है। साल में एक बार मनाए जाने वाले इस खास त्योहार के मौके पर देश-विदेश से लोग यहां जुटते हैं। यहां 36 घंटे की लंबी पूजा के दौरान शानदार आतिशबाजी होती है। इतना ही नहीं यहां पर रंगों, संगीत और भक्ति का एक बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। यह त्योहार केरल के प्रसिद्ध मंदिर वड़कुंकनाथ में मनाया जाता है। 

4 of 5
हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित हडिंबा मंदिर में हिडिंबा देवी के जन्मोत्सव पर प्रति वर्ष इस मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला तीन दिनों तक चलता है। इस दिन जुलूस निकाला जाता है जिसमें सभी देवी-देवताओं की मूर्तियां शामिल होती हैं। इस मेले में स्थानीय लोगों द्वारा लोक नृत्य किया जाता है। इस दिन सभी देवी-देवताओं का जुलूस निकाला जाता है। मनाली के आसपास के सभी गांवों में धूमधाम से इस त्योहार को मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऊटी समर फेस्टिवल
पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली ऊटी समर फेस्टिवल के दौरान और खूबसूरत लगने लगता है। इस फेस्टिवल के जौरान गुडालूर का स्पाइस शो, कोटागिरी के नेहरू पार्क का वेजिटेबल शो, गर्वनमेंट रोज गार्डन का रोज शो सबसे खास होता है। यह फेस्टिवल 17 से 21 मई को मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें