यात्राएं और रोमांचक हो जाती हैं जब आपको यात्रा के दौरान स्वादिष्ट भोजन मिलता है। यात्राएं हमेशा खूबसूरती और खाने के लिए ही याद रह जाती हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप बताए गए राज्यों में घूमने जाएं तो वहां के लजीज और स्वादिष्ट भोजन जरुर खाएं।
विज्ञापन
2 of 5
झारखण्ड- रुगड़ा
रुगड़ा एक तरह की सब्जी होती है जो आपको झारखण्ड के अलावा और कहीं शायद नहीं मिलेगी। रुगड़ा एक प्रकार का मशरुम है जो बरसातों में झारखण्ड के जंगलों में उगता है और स्वाद में मटन की तरह लगता है।
विज्ञापन
3 of 5
त्रिपुरा- पांच फोरन तरकारी
बंगाल के स्वादों से प्रभावित पांच फोरन तरकारी डिश शाकाहारियों की फेवरेट डिश है। पांच मसालों में लिपटे आलू, बैंगन और कुम्भरे का स्वाद बेहद चटाकरेदार होता है।
4 of 5
मणिपुर-चाक-हाओ खीर
यह खीर काले चावल से तैयार की जाती है। काले चावल से बनी ये खीर जितनी स्वादिष्ट लगती है उतनी सुंदर डिश भी लगती है। साथ ही यह डिश स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
कर्नाटक-रवा केसरी
कर्नाटक का सबसे बेहतरीन डिश में से है रवा केसरी। सूजी के स्वादिष्ट पीला हलवा बेहद स्वादिष्ट होता है। यह अनानास, केले और संतरे के स्वाद के साथ भी बनाया जाता है।