Family Trip: बच्चों के स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो गई हैं। बच्चों को घुमाने की सोच रहे हैं तो सही जगह का चयन करना जरूरी है, जहां बच्चे न सिर्फ आनंद लें बल्कि कुछ नया भी सीखें। Family Trip बच्चों के साथ यात्रा सिर्फ घूमने भर की नहीं होती, बल्कि उनके साथ बिताया गया हर पल यादगार बन जाता है। भारत में ऐसी कई खूबसूरत और रोमांचक जगहें हैं, जहां बच्चे न सिर्फ आनंद ले सकेंगे बल्कि कुछ नया भी सीख सकेंगे। देश की मशहूर प्राचीन गुफाओं से लेकर सुंदर हरे-भरे पहाड़ी क्षेत्र, झीले और झरनों या शहर या चाय के बागानों का अनुभव कराते शहर, धर्म से जोड़ते तीर्थ स्थल या ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षण देते शहरों की यात्रा पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में, जहां इस बार की छुट्टियों में बच्चों संग घूमने की योजना बनाई जा सकती है।