फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Tips: बेहद सस्ते में घूम सकते हैं काठमांडू, जान लें यहां घूमने की स्मार्ट प्लानिंग

Sun, 08 Mar 2026 03:59 PM IST
Shikhar Baranawal लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budget Trip to Kathmandu: नेपाल की राजधानी काठमांडू एक ऐसा विदेशी पर्यटन स्थल है जहां अन्य विदेशी शहरों की तुलना में काफी कम पैसे आसानी से घूमकर वापस आया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल - फोटो : instagram
अगर आप कम बजट में विदेश यात्रा का सपना करना चाहते हैं, तो नेपाल की राजधानी काठमांडू आपके लिए सबसे मुफीद जगह है। हिमालय की गोद में बसा यह शहर अपनी प्राचीन संस्कृति, भव्य मंदिरों और हिमालय के नजारों के लिए जाना जाता है। भारतीय नागरिकों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि यहां जाने के लिए न तो वीजा की जरूरत है और न ही पासपोर्ट की। आप अपने आधार कार्ड या वोटर आईडी की मदद से आसानी से यहां प्रवेश कर सकते हैं।

काठमांडू 'बजट ट्रैवलर्स' के लिए एशिया का सबसे अच्छा डेस्टिनेशन बनकर उभरा रहा है। यहां की मुद्रा (नेपाली रुपया) भारतीय रुपये के मुकाबले सस्ती है, जिससे आपका खर्च काफी कम हो जाता है। आप दिल्ली या गोरखपुर के रास्ते बस या ट्रेन से बेहद कम खर्च में काठमांडू पहुंच सकते हैं। यहां की हर गली में आपको इतिहास और आधुनिकता का संगम देखने को मिलेगा, जो आपकी यात्रा को यादगार बना देगा। इसलिए आइए यहां जानें प्लानिंग के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नेपाल में शक्तिपीठ - फोटो : instagram
ठहरने और खाने-पीने का बजट प्लान
  • काठमांडू में ठहरने के लिए 'थमेल' इलाका सबसे लोकप्रिय और सस्ता है, जहां आपको 500 से 1000 रुपये में अच्छे हॉस्टल्स और बजट होटल मिल जाएंगे।
  • खाने की बात करें तो स्थानीय 'दाल-चावल' या 'मॉमोज' काफी किफायती किमत पर मिल जाते हैं।
  • स्ट्रीट फूड और स्थानीय भोजनालयों या ढाबों में मात्र 200-300 रुपये में भरपेट भोजन कर सकते हैं।
 
ये भी पढ़ें- Women's Day 2026: सोलो ट्रैवल का सपना? भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित
विज्ञापन

3 of 5
हिमालय की गोद में बसा नेपाल - फोटो : Instagram
यहां घूमने का सस्ता तरीका
  • काठमांडू घूमने के लिए सबसे पहले आप गोरखपुर पहुंचें, यहां से नेपालगंज या सनौली बॉर्डर तक की बस पकड़ें जिसकी किमत लगभग 200-300 रुपये होती।
  • बॉर्डर पार करने के बाद काठमांडू के लिए स्थानीय नेपाली बस पकड़ें (करीब 500-700 भारतीय रुपये) जो सबसे किफायती विकल्प हैं।
  • ठहरने के लिए थमेल इलाके में बैकपैकर हॉस्टल्स चुनें जहां 600-800 रुपये में बेड मिल जाता है।
  • भोजन के लिए ढाबे पर का चुनाव करें जो लगभग 150 रुपये में भरपेट मिल जाते हैं।
  • शहर के भीतर घूमने के लिए टैक्सी के बजाय 'सफा टेम्पो' या नीली बसों का उपयोग करें जिनका किराया 15-20 रुपये होता है और पशुपतिनाथ व स्वयंभूनाथ जैसे पास-पास स्थित स्थलों को पैदल कवर करें।
  • इस स्मार्ट प्लानिंग के साथ आप लगभग 8,000 रुपये प्रति व्यक्ति में 3-4 दिनों की शानदार विदेश यात्रा पूरी कर सकते हैं।
  • अगर आप ग्रुप में हैं, तो पूरे दिन के लिए गाड़ी बुक करने के बजाय टुकड़ों में सफर करना अधिक बचत कराता है।

4 of 5
पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल - फोटो : instagram
काठमांडू के प्रमुख दर्शनीय स्थल
  • पशुपतिनाथ मंदिर: भगवान शिव का यह पवित्र मंदिर आध्यात्मिक शांति के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
  • स्वयंभूनाथ (मंकी टेंपल): यहां से पूरे काठमांडू शहर का अद्भुत नजारा दिखता है, जो फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है।
  • पाटन और भक्तपुर दरबार स्क्वायर: यहां की वास्तुकला और प्राचीन मूर्तियां आपको सदियों पुराने इतिहास की याद दिला देंगी, बता दें कि यहां का प्रवेश शुल्क भी काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेपाल में यात्रा - फोटो : Adobe Stock
कम खर्च में विदेशी सैर की तैयारी

कुल मिलाकर अगर आप स्मार्ट प्लानिंग करते हैं, तो 8,000 रुपये प्रति व्यक्ति में आप 3-4 दिनों की पूरी काठमांडू यात्रा पूरी कर सकते हैं। काठमांडू की यात्रा का सबसे अच्छा समय मार्च से मई या सितंबर से नवंबर तक है। ध्यान रखें अपनी करेंसी को बॉर्डर पर या काठमांडू के अधिकृत केंद्रों से एक्सचेंज कराना न भूलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें